Assam Board 10th Result 2026 OUT: असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड (ASSEB) 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले साढ़े चार लाख से अधिक छात्रों का इंतजार आज पूरा हो गया। एसएसईबी ने आज 10.30 बजे 10वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर लॉगइन करने से पहले अपने रोल नंबर और जरूरी क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखें। ऑनलाइन स्कोरकार्ड में विषय के हिसाब से नंबर, कुल परसेंटेज और क्वालिफाइंग स्टेटस दिखेगा। ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट अस्थायी यानी प्रोविजनल है। मूल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों द्वारा जारी की जाएंगी।
असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन राज्य में 10 से 27 फरवरी, 2026 के बीच किया गया था। इस परीक्षा में कुल 4.38 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिसमें छात्रों की संख्या 1,90,243 और छात्राओं की संख्या 2,48,322 थी।
इन स्टेप्स से करें रिजल्ट डाउनलोड
असम बोर्ड कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
SMS से ऐसे करें रिजल्ट चेक
परीक्षा में शामिल हुए छात्र बगैर इंटरनेट यानी SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। SMS के जरिये रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को 56263 या 57766 नंबर पर AS10 रोल नंबर टाइप करके भेजना होगा। कुछ ही देर में आपके इनबॉक्स में रिजल्ट भेज दिया जाएगा।
इन वेबसाइट पर भी देख सकेंगे रिजल्ट
छात्र sebaonline.org, asseb.in या resultsassam.nic.in से भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।