Get App

Assam Board 10th Result 2025 OUT: कौन हैं अमीशी सैकिया? असम बोर्ड कक्षा 10वीं में 98.50% अंकों के साथ किया टॉप, देखें लिस्ट

Assam Board HSLC Class 10th Result 2025 OUT: इस साल मेरिट लिस्ट में सबसे ऊपर जोरहाट में स्थित प्रज्ञा अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अमीशी सैकिया हैं, जिन्होंने 591 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने 98.50 फीसदी मार्क के साथ असम बोर्ड परीक्षा में में टॉप किया है। प्रज्ञा अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने राज्य रैंकिंग में शीर्ष तीन में से दो स्थान प्राप्त करके मजबूत छाप छोड़ी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 11, 2025 पर 3:17 PM
Assam Board 10th Result 2025 OUT: कौन हैं अमीशी सैकिया? असम बोर्ड कक्षा 10वीं में 98.50% अंकों के साथ किया टॉप, देखें लिस्ट
Assam Board HSLC Class 10th Result 2025 OUT: अमीशी सैकिया ने 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ SEBA मैट्रिक परीक्षा 2025 में टॉप किया है

Assam Board HSLC Class 10th Result 2025 OUT: असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड (ASSEB) ने हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट asseb.in, sebaonline.org और resultsassam.nic.in से अपने रिजल्ट चेक एवं मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 15 फरवरी से 3 मार्च, 2025 तक आयोजित इस परीक्षा में 4.2 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। इस साल कुल पास प्रतिशत 63.98% रहा।

रिपोर्ट के अनुसार, लड़कों ने इस बार परीक्षा में लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कों ने 67.59% पासिंग प्रतिशत हासिल किया है। जबकि लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 61.09% रहा। इस साल जोरहाट जिले की अमीशी सैकिया ने 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ SEBA मैट्रिक परीक्षा 2025 में टॉप किया है।

परीक्षाएं 15 फरवरी से 3 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थीं। पिछले साल कुल पासिंग प्रतिशत 75.70% था। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 74.41% रहा, जबकि लड़के 77.28% पास हुए था। इस साल मेरिट लिस्ट में सबसे ऊपर जोरहाट में स्थित प्रज्ञा अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अमीशी सैकिया हैं, जिन्होंने 591 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने 98.50 फीसदी मार्क के साथ असम में टॉप किया है।

प्रज्ञा अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का जलवा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें