Assam Board SEBA HSLC 10th Result 2025: असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) ने आज सुबह हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) यानी कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने 2025 में SEBA HSLC परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
छात्र SEBA HSLC Class 10th Result 2025 इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं।
असम बोर्ड द्वारा जारी की गई ऑनलाइन मार्कशीट एक provisional (अस्थायी) मार्कशीट होगी। इसका इस्तेमाल केवल जानकारी के लिए किया जा सकता है। छात्र अपने स्कूल से original मार्कशीट बाद में ले सकते हैं।
मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अनुसार अंक और कुल प्राप्तांक जैसी जानकारियां दी गई होंगी।
HSLC 2025 परीक्षा की टाइमलाइन
थ्योरी परीक्षा: 15 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थी।
प्रैक्टिकल परीक्षा: 21 और 22 जनवरी 2025 को हुई थी।
2024 में SEBA HSLC का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया गया था। उस साल कुल 4,19,078 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 3,17,317 छात्र पास हुए थे। 1,05,873 छात्रों ने प्रथम श्रेणी मिली थी। कुल पास प्रतिशत 75.7% रहा था, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 77.3% और लड़कियों का 74.4% था। प्रज्ञा अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जोरहाट के अनुराग डोलोई ने 593 अंकों (98.93%) के साथ टॉप किया था।
रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। छात्र अब अगले शैक्षणिक सत्र की तैयारी में जुट गए हैं। स्कूल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जो छात्र मार्कशीट या रिजल्ट से जुड़ी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, वे जल्द से जल्द अपने स्कूल से संपर्क करें। SEBA ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स का ही उपयोग करें और किसी भी अफवाह या फर्जी लिंक से बचें।