Assam Paper Leak: असम के बारपेटा जिले में कक्षा 9वी की गुरुवार (20 मार्च) को होने वाली वार्षिक अंग्रेजी परीक्षा का क्वेश्चन पेपर सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। बारपेटा के स्कूल निरीक्षक रतुल कुमार दास ने जिले के सभी स्कूल प्रमुखों को एक आदेश जारी कर परीक्षा रद्द किए जाने की सूचना दी। उन्होंने कहा कि बाद में नई परीक्षा तारीख घोषित की जाएगी। इस बीच जिला स्तरीय आंतरिक परीक्षा समिति के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें बुधवार शाम को क्वेश्चन पेपर लीक होने की जानकारी मिली।
