JEE Main 2025 Exam City Slip: जेईई मेन 2025 सेशन 2 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, घर बैठे ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main 2025 Exam City Slip: जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। JEE Main 2025 सेशन 2 की परीक्षाएं 2 से 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से यह जान कर सकते हैं कि उनका एग्जाम सेंटर किस शहर में होगा

अपडेटेड Mar 20, 2025 पर 6:03 PM
JEE Main 2025 सेशन 2 की परीक्षाएं 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएंगी

JEE Main 2025 Exam City Slip Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (JEE Main) 2025 सेशन 2 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। JEE Main 2025 सेशन 2 की परीक्षाएं 2 से 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से यह जान कर सकते हैं कि उनका एग्जाम सेंटर किस शहर में होगा।

JEE Main 2025 सेशन 2 की परीक्षाएं 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएंगी। अब सभी छात्रों को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है। एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "उम्मीदवारों को जेईई (मेन्स)-2025 सेशन-2 (लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके) की अपनी एग्जामिनेशन सिटी इंटिमेशन स्लिप वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/w.e.f. 20 मार्च 2025 से डाउनलोड/जांच करनी होगी। साथ ही उसमें दिए गए निर्देशों को पढ़ना होगा।"

उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दें कि सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग उद्देश्यों के लिए हैं। सिटी इंटिमेशन स्लिप एग्जाम सेंटर के स्थान के बारे में जानकारी प्रदान करती है। इसे परीक्षा से 10 दिन पहले शेयर किया जाता है ताकि उम्मीदवार अपनी यात्रा की योजना बना सकें।


इसके विपरीत, एग्जाम हॉल में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड आवश्यक है। इसमें परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि, पेपर, रिपोर्टिंग समय, शिफ्ट, रोल नंबर और कैटेगरी जैसे डिटेल्स शामिल होते हैं। एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के बिना छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नोटिस में कहा गया है, "उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह JEE (मेन्स)- 2025 सेशन 2 के लिए एडमिट कार्ड नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एग्जाम सेंटर के शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना है। JEE (मेन्स)- 2025 सेशन- 2 का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।"

ये भी पढे़ं- GATE Result 2025 OUT: आईआईटी रुड़की ने जारी किया गेट एग्जाम का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

JEE मेन NITs, IITs, और अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है। 2025 की परीक्षा दो सेशन जनवरी और अप्रैल में आयोजित की जाती है। जनवरी सेशन में पेपर 1 (BE/BTech) के लिए 13,11,544 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यदि उम्मीदवारों को जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने में कठिनाई होती है। तो वे 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।