GATE Result 2025 OUT: आईआईटी रुड़की ने जारी किया गेट एग्जाम का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

GATE 2025 Result OUT: एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार gate2025.iitr.ac.in के अलावा goaps.iitr.ac.in पर भी रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। साथ ही यहां रिजल्ट 2025 डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध है। GATE 2025 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। GATE 2025 के स्कोरकार्ड 28 मार्च को जारी किए जाएंगे

अपडेटेड Mar 19, 2025 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
GATE 2025 Result OUT: GATE 2025 के स्कोरकार्ड 28 मार्च को जारी किए जाएंगे

Gate Result 2025: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट- gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा। उम्मीदवार gate2025.iitr.ac.in के अलावा goaps.iitr.ac.in पर भी रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। यहां रिजल्ट 2025 डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध है।

GATE 2025 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। GATE 2025 के स्कोरकार्ड 28 मार्च को जारी किए जाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी।

गेट परीक्षा 1 फरवरी से 16 फरवरी के बीच कई सत्रों में आयोजित की गई थी। GATE कुल 30 पेपरों के लिए आयोजित किया गया था। 27 फरवरी को आंसर की जारी की गईं थी। उम्मीदवारों को 27 फरवरी से 1 मार्च, 2025 के बीच आंसर की के बारे में आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।


IIT Roorkee ने 1 फरवरी, 2, 15 और 16 को 30 अलग-अलग टेस्ट पेपरों में गेट 2025 का एग्जाम किया। यह एग्जाम दो सेशनों में सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए विंडो 1 मार्च, 2025 को बंद कर दी गई थ। विशेषज्ञ उम्मीदवारों के जरिए भेजे गए आपत्तियों की समीक्षा करेंगे। यदि आवश्यक हुआ, तो फाइनल आंसर की में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

ऐसे करें चेक

- गेट रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा।

- फिर वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद उम्मीदवार Check GATE Exam Result by IIT Roorkee के लिंक पर क्लिक करें।

- अब रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें।

- इसके बाद रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

- रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक करने के बाद एक प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें- Board Exams 2025: AI से करें स्मार्ट स्टडी, पाएं बेहतरीन रिजल्ट और 90% से ज्यादा मार्क्स!

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

First Published: Mar 19, 2025 3:50 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।