Get App

Best Commerce Career Options after 12th:कॉर्पोरेट सेक्टर में धाक जमाने में काम आएंगे ये प्रोफेश्नल कोर्स, साथ में रही है मैथ्स तो करियर छू सकता है आसमान

Best Commerce Career Options after 12th: कॉमर्स स्ट्रीम में करियर की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए विकल्पों की कमी जरा भी नहीं है। उन छात्रों का भविष्य और भी उज्जवल है, जिन्होंने 12वीं में कॉमर्स ली थी, या लेने की योजना है। आइए जानें कॉमर्स छात्रों के लिए कौन से प्रोफेशनल कोर्स उप्लब्ध हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2026 पर 10:14 AM
Best Commerce Career Options after 12th:कॉर्पोरेट सेक्टर में धाक जमाने में काम आएंगे ये प्रोफेश्नल कोर्स, साथ में रही है मैथ्स तो करियर छू सकता है आसमान
गणित के साथ कॉमर्स स्ट्रीम की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए कई प्रोफेशनल कोर्स में आसानी होती है।

Best Commerce Career Options after 12th: 10वीं कक्षा के बाद कॉमर्स स्ट्रीम करियर के तौर पर दमदार चुनाव बन उभरा है। काफी संख्या में 10वीं कक्षा के बाद 11वीं-12वीं में छात्र कॉमर्स स्ट्रीम चुनते हैं और अपने लिए सफल और अच्छे पैकेज वाले करियर की नींव रखते हैं। कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं कक्षा कर चुके छात्रों के लिए पारंपरिक प्रोफेशनल कोर्स के साथ ही कई आज के दौर के प्रोफेशनल कोर्स भी हैं, जो कॉर्पोरेट सेक्टर में धाक जमाने में मदद कर सकते हैं। 12वीं कक्षा छात्रों के जीवन का बेहद अहम पड़ाव होती है। छात्रों को अपनी पसंद और गहरी समझ के आधार पर 11वीं के लिए विषयों का चुनाव करना चाहिए।

कॉमर्स स्ट्रीम का विकल्प चुनने वाले काफी छात्र गणित नहीं लेते हैं। ये उनका अपना चुनाव है, लेकिन गणित के साथ जो छात्र कॉमर्स स्ट्रीम की पढ़ाई करते हैं, उनका करियर आसमान की ऊंचाई छू सकता है। गणित के साथ कॉमर्स करने वाले छात्रों को कॉमर्स स्ट्रीम से जुड़े कई प्रोफेशनल कोर्स आसानी से जगह मिल जाती है। बिना मैथ्स कॉमर्स करने वाले छात्रों के लिए भी अच्छे और भरोसेमंद कोर्स हैं। कॉमर्स स्ट्रीम के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन की इस कड़ी में आज हम गणित के साथ और गणित के बिना किए जाने वाले प्रोफेशनल कोर्स के बारे में बात करेंगे।

कॉमर्स में प्रोफेशनल कोर्स

कॉमर्स स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए कई प्रोफेशनल कोर्स हैं, जो कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने के लिहाज से खास माने जाते हैं।

चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA): कॉमर्स के सबसे जाने-माने कोर्स में से एक है सीए। इसमें फोकस अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, टैक्सेशन पर रहता है। सीए कोर्स के तीन स्तर हैं फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल। इसे पूरा करने में लगभग 4.5–5 साल का समय लगता है। छात्र आर्टिकलशिप ट्रेनिंग करते हैं। इस ट्रेनिंग के दौरान, उन्हें स्टाइपेंड मिलता है। इससे कुल खर्च कम करने में मदद मिलती है। यह कोर्स करने के बाद कंपनियों, फर्मों में नौकरी कर सकते हैं या अपनी प्रैक्टिस शुरू करते हैं।

कंपनी सेक्रेटरी (CS): सीएस कंपनी लॉ और कम्प्लायंस पर फोकस करता है। ये प्रोफेशनल कंपनियों की कानूनी और रेगुलेटरी जरूरतों को मैनेज करते हैं। इसके भी तीन स्तर हैं। कॉर्पोरेट गवर्नेंस के क्षेत्र में इनका अहम रोल बेहद अहम है।

कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA): सीएमए कॉस्ट कंट्रोल और मैनेजमेंट पर फोकस करता है। यह कोर्स कॉस्ट अकाउंटिंग में दिलचस्पी रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए सही है। इन पेशेवरों का काम कंपनियों को मुनाफा और खर्च के प्रबंधन में मदद करने का होता है। यह कोर्स मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन सेक्टर में काम का है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें