इन दिनों बोर्ड की परीक्षाएं लगभग खत्म हो गई है। हर एक बोर्ड की परीक्षा दे चुके छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड ने तो नतीजे भी घोषित कर दिए हैं। आजकल के इस आधुनिक युग में हर किसी को पढ़ाई के लिए बेहतर बोर्ड की तलाश रहती है। अक्सर आपने भी सुना होगा कि स्टूडेंट्स अलग-अलग शिक्षा बोर्ड्स से पढ़ाई करते हैं। हर राज्य के अपने-अपने अलग बोर्ड हैं। इसके अलावा कुछ बोर्ड ऐसे हैं जो हर राज्य में मौजूद हैं। भारत में चार मुख्य बोर्ड हैं। जिनमें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE), कैम्ब्रिज असेसमेंट ऑफ़ इंटरनेशनल एजुकेशन (CAIE), और इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (IB) शामिल हैं।
