Get App

Bihar B.Ed CET Result 2025: बिहार बीएड सीईटी का रिजल्ट जारी, 96.05% छात्र पास, गया के बिट्टू कुमार ने किया टॉप

Bihar B.Ed CET Result 2025: बिहार बीएड परिणाम 2025 ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) द्वारा जारी किया गया है। यह बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-B.Ed) 2025 का संचालन करने वाली संस्था है। प्रवेश परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए स्कोरकार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर देखने और डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 10, 2025 पर 12:00 PM
Bihar B.Ed CET Result 2025: बिहार बीएड सीईटी का रिजल्ट जारी, 96.05% छात्र पास, गया के बिट्टू कुमार ने किया टॉप
Bihar B.Ed CET Result 2025: बिहार बीएड कॉमन एंट्रेस टेस्ट 2025 का आयोजन 28 मई को करवाया गया था

Bihar B.Ed CET Result 2025: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) ने बिहार बी.एड सीईटी परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। बिहार बी.एड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी LNMU की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बिहार बीएड कॉमन एंट्रेस टेस्ट की लिखित परीक्षा 28 मई, 2025 को आयोजित की गई थी। CET-B.Ed 2025 एग्जाम दो घंटे की अवधि का था। अभ्यर्थियों को 120 बहुविकल्पीय सवालों के उत्तर देने थे।

न्यूज 18 के मुताबिक, इस बार इस परीक्षा में कुल 96.05 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इनमें टॉप 10 में 7 लड़के और 3 लड़कियां शामिल हैं। गया के बिट्टू कुमार ने 108 मार्क्स लाकर राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। बिट्टू कुमार के साथ स्वीटी कुमारी ने संयुक्त रूप से 108 अंकों के साथ टॉप किया है। उम्मीदवारों को लॉग इन करने और अपने परिणाम देखने के लिए अपने आवेदन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना चाहिए। उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, रैंक और कैटेगरी सहित सभी जानकारी स्कोरकार्ड पर शामिल हैं।

LNMU ने एक दिन पहले 9 जून 2025 को बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-B.Ed) का रिजल्ट जारी किया था। इस साल परीक्षा में कुल 1,31,629 अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया था। इनमें से 1,18,811 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 1,15,261 को सफलता मिली है। इसमें 68,508 लड़कियां और 46,753 लड़के शामिल हैं। पिछले साल 2023 में पासिंग प्रतिशत 86.70% था, जिसमें 1,65,676 छात्रों में से 1,43,648 पास हुए थे।

बिहार बीएड सीईटी परीक्षा पास करने वाले सभी उम्मीदवार अब काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। सफल अभ्यर्थियों को 16 जून से 29 जून के बीच बीएड काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 3,000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। कॉलेज वरीयता भी इसी दौरान दी जाएगी। काउंसलिंग तीन चरणों में होगी। कॉलेज चुनने के लिए आखिरी तारीख 29 जून 2025 तय की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें