Bihar Board 10th Exam 2026: गणित का पेपर हल करने का ये ट्रिक समझ लिया तो पूरे नंबर आने से कोई नहीं रोक पाएगा

Bihar Board 10th Exam 2026: बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को पक्का करने में मॉडल पेपर काफी मददगार साबित होते हैं। गणित जैसे कुछ विषय ऐसे हैं, जिनकी तैयारी मैं सैंपल पेपर बहुत जरूरी हैं। बोर्ड सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी कर चुका है। आइए इससे समझें गणित का पेपर हल करने का ट्रिक

अपडेटेड Dec 19, 2025 पर 11:22 AM
Story continues below Advertisement
बीएसईबी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेंगी, जिसकी डेटशीट पहले ही जारी की जा चुकी है।

Bihar Board 10th Exam 2026: बोर्ड परीक्षा की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे छात्रों में कोर्स पूरा करने की बेचैनी बढ़ती जा रही है। लेकिन ये समय बेचैनी बढ़ाने से ज्यादा तैयारी बढ़ाने का है, उसे मजबूत और पक्का करने का है। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा से संबंधित सभी विषयों के मॉडल/सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। इन्हें आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर देखा और डाउनलोड किया जा सकता है। ये सैंपल पेपर छात्रों को विषयों की तैयारी करने में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। इनका अभ्यास करने से उन्हें परीक्षा में आने वाले सवालों के प्रकार, अंकों के बंटवारे और सवाल हल करने में लगने वाले समय का अनुमान हो जाता है।

मॉडल पेपर हल करने के फायदे

  • पेपर लिखने का टाइम मैनेजमेंट कर सकते हैं।
  • सवालों का फॉर्मेट समझ आता है।
  • बोर्ड परीक्षा का पैटर्न समझने में मदद मिलती है।
  • लिखने की आदत का मेन एग्जाम में फायदा मिलता है।
  • मॉडल पेपर हल करने पर खुद की तैयारी का पता चलता है।
  • जिन टॉपिक्स पर अच्छी पकड़ है उन्हें तेजी सॉल्व कर सकते हैं।
  • सबसे जरूरी कॉन्फिडेंस बढ़ता है।

10वीं कक्षा के छात्रों के लिए गणित का पेपर जितना डराने वाला होता है, उतना ही स्कोरिंग भी होता है। इसलिए इसकी प्रैक्टिक करना बहुत जरूरी है। बता दें, बीएसईबी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेंगी, जिसकी डेटशीट पहले ही जारी की जा चुकी है। इसके अनुसार गणित का पेपर 18 फरवरी को है। इसकी प्रैक्टिस के लिए काफी समय है। बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर के जरिए मैथ्स के पेपर को हल करने की ट्रिक यहां बताई जा रही है। इसे समझ लिया, तो इस पेपर में आपके पूरे नंबर आने की उम्मीद बढ़ जाएगी। आइए जानें क्या है ये ट्रिक, जो दिला सकती है पूरे नंबर?

3 घंटे में हल करने होंगे 138 सवाल

10वीं बोर्ड का गणित का पेपर 3 घंटे 15 मिनट का होगा। इस पेपर को A और B दो खंड में बांटा गया है। पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट अलग से मिलेंगे। 100 नंबर के थ्योरी पेपर में कुल 138 सवाल होंगे। इन्हें तीन भागों 100+30+8 भागों में बांटा गया है।


100+30+8 सवालों का फॉर्मूला

खंड A में हैं 100 सवाल : ये एक नंबर के 100 सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप हैं। इनमें से सिर्फ 50 सवाल हल करने जरूरी हैं। अगर आप इसमें 50 से ज्यादा सवाल हल करते हैं तो कंप्यूटर सिर्फ पहले 50 सवालों की जांच करेगा। इनका जवाब उपलब्ध कराए गए ओएमआर शीट पर सही गोले को नीले/काले बॉल पेन से गहरा कर देना होगा। किसी भी प्रकार के व्हाइटनर / तरल पदार्थ/ ब्लेड/नाखून आदि का उत्तर-पुस्तिका में प्रयोग करना मना है, वरना परीक्षा परिणाम अमान्य होगा।

खंड B में हैं 30 सवाल : ये 2 अंकों 30 लघु उत्तरीय सवाल हैं। इनमें से भी किन्हीं 15 प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।

सबसे जरूरी 8 सवाल : ये अतिरिक्तखंड है, जिसमें 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं 4 सवालों का जवाब देना है और हर सही सवाल के लिए 5 अंक मिलेंगे। लेकिन इन्हें हल करने के लिए आप कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बोर्ड परीक्षा में नहीं ले जा सकते हैं।

MP Board 10th-12th Exam 2026: 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर हुए जारी, बदले पैटर्न की तैयारी में करेंगे मदद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।