Get App

Bihar Board 10th Result 2026: रिजल्ट का काउंटडाउन खत्म, आज आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम

Bihar Board 10th Result 2026 Date: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड आज 29 मार्च 2026 को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड के अनुसार, परिणाम दोपहर 1:15 बजे घोषित किया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों ने आधिकारिक नोटिस भी जारी कर दिया है, जिससे छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 29, 2026 पर 1:23 PM
Bihar Board 10th Result 2026: रिजल्ट का काउंटडाउन खत्म, आज आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम
Bihar Board 10th Result 2026 Date: छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर साझा की है, जिसका इंतजार लाखों छात्र काफी समय से कर रहे थे। मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए करीब 15 लाख छात्रों के लिए अब वह पल बेहद करीब आ चुका है, जब उनकी मेहनत का परिणाम सामने होगा। जैसे-जैसे रिजल्ट जारी होने की तारीख पास आ रही है, छात्रों और उनके अभिभावकों में उत्सुकता और हलचल दोनों बढ़ती जा रही हैं।

हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड ने समय से पहले मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिससे यह साफ है कि परिणाम तय समय पर जारी किए जाएंगे। ऐसे में छात्र अपने रोल नंबर और जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखकर रिजल्ट चेक करने के लिए तैयार रहें, क्योंकि यह उनके भविष्य की दिशा तय करने वाला अहम मौका है।

कब आएगा रिजल्ट?

बोर्ड की ओर से आधिकारिक घोषणा के अनुसार, 29 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके लिए सुबह 10 बजे नोटिस भी जारी कर दिया गया है, जिससे छात्रों का इंतजार लगभग खत्म हो चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें