CBSE Class 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्र जान लें ये नियम, दोनों बोर्ड परीक्षाओं के बाद ही जारी होगा पासिंग सर्टिफिकेट

CBSE Class 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड से इसी साल दी है 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, तो आपके लिए ये नियम जानना बेहद जरूरी है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा के सभी छात्रों का पासिंग सर्टिफिकेट दोनों बोर्ड परीक्षाओं के जारी होने के बाद ही जारी करेगा। आइए जानें इसके बारे में

अपडेटेड Mar 26, 2026 पर 6:41 PM
Story continues below Advertisement
10वीं की पहली परीक्षा के परिणाम के बाद केवल मार्कशीट जारी की जाएगी।

CBSE Class 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षिक सत्र 2025-26 से 10वीं कक्षा के लिए साल में दो बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था शुरू की है। इससे छात्रों को अपने 10वीं कक्षा के ग्रेड सुधारने के लिए एक शैक्षिक सत्र में दो बार मौका मिलेगा। लेकिन ये मौका सिर्फ उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जिन्होंने 10वीं कक्षा की पहली बोर्ड परीक्षा के सभी विषयों को अटेंप्ट किया है। यानी पहली बार फरवरी में आयोजित सभी विषयों की परीक्षा देने वाले छात्रों को ही दूसरी बोर्ड परीक्षा देने की इजाजत होगी। इसके साथ ही बोर्ड ने एक और निर्देश 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए जारी किया है। इसके मुताबिक, बोर्ड 10वीं कक्षा की दोनों मुख्य परीक्षाओं के बाद ही छात्रों का पासिंग सर्टिफिकेट जारी करेगा।

पहली परीक्षा के बाद डिजिलॉकर में आएगी मार्कशीट

बोर्ड की नई व्यवस्था के अनुसार, 10वीं की पहली परीक्षा के परिणाम के बाद केवल मार्कशीट जारी की जाएगी। छात्र इसे सीधे अपने डिजिलॉकर अकाउंट से प्राप्त कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, दूसरी बोर्ड परीक्षा की समाप्ति के बाद उनका पासिंग सर्टिफिकेट छात्रों को उनके डिजिलॉकर अकाउंट में भेजा जाएगा।

इसके आधार पर 11वीं में प्रवेश ले सकेंगे छात्र

मार्कशीट के आधार पर छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे स्कूलों में 11वीं कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई छात्र दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहता है, तो इसी मार्क शीट के आधार पर संबंधित स्कूल द्वारा प्रवेश दिया जाएगा। कोई भी स्कूल प्रवेश देने से मना नहीं कर सकेगा।

दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद मिलेगा पासिंग सर्टिफिकेट


छात्रों को 10वीं कक्षा का पासिंग सर्टिफिकेट दूसरी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद ही जारी किया जाएगा। यह प्रमाण पत्र मिलने के बाद छात्रों को इसे अपने संबंधित स्कूल में जमा करना होगा। बोर्ड के अनुसार यह व्यवस्था इसलिए लागू की गई है ताकि छात्रों के शैक्षणिक भविष्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और उनका प्रवेश सुचारू रूप से हो सके।

काउंसलिंग सेवा में छात्रों ने उठाए थे सवाल

पिछले 15 दिनों में सीबीएसई की काउंसलिंग सेवा में पासिंग सर्टिफिकेट को लेकर परीक्षार्थियों ने काउंसलर्स से इस बाबत कई सवाल पूछ रहे थे। परीक्षार्थियों के मन में इसको लेकर द्वंद्व को देखते हुए बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने यह जानकारी दी है।

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: 10वीं के छात्रों का शुरू हुआ टॉपर वेरिफिकेशन, इतने छात्रों का इंटरव्यू ले रहा बोर्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।