BSEB Bihar Board 10th Result 2026: 10वीं के छात्रों का शुरू हुआ टॉपर वेरिफिकेशन, इतने छात्रों का इंटरव्यू ले रहा बोर्ड

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड के 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद से 10वीं कक्षा के छात्रों की बचैनी बढ़ गई है। बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले की अंतिम प्रक्रिया में है और टॉपर वेरिफिकेशन के लिए इतने छात्रों को बोर्ड मुख्यालय बुलाकर इंटरव्यू किया जा रहा है

अपडेटेड Mar 26, 2026 पर 4:29 PM
Story continues below Advertisement
सभी संभावित टॉपर्स को बिहार बोर्ड कार्यालय में बुलाकर उनका विस्तृत इंटरव्यू लिया जाएगा।

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के 10वीं कक्षा के छात्र अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 23 मार्च को जारी किया जा चुका है। इसके बाद अब बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी की प्रक्रिया के अंतिम पड़ाव पर है। बीएसईबी रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर छात्रों का सत्यापन करता है। इसके लिए कॉपियों के मूल्यांकन में सबसे ज्याद नंबर पाने वाले छात्रों को चुनकर बोर्ड मुख्यालय बुलाया जाता है और उनका कई चरणों में सत्यापन किया जाता है। यह प्रक्रिया 12वीं और 10वीं दोनों कक्षा के लिए अपनाई जाती है। आइए जानें इस साल 10वीं कक्षा के छात्रों के सत्यापन के लिए कितने छात्रों को मुख्यालय बुलाया गया है और कब तक पूरी हो सकती है ये प्रक्रिया?

टॉपर्स वेरिफिकेशन के लिए होगा इंटरव्यू

बिहार बोर्ड की ओर से संभावित टॉप 20 छात्र-छात्राओं का सत्यापन किया जा रहा है। सभी संभावित टॉपर्स को बिहार बोर्ड कार्यालय में बुलाया जाएगा जहां उनका विस्तृत इंटरव्यू लिया जाएगा।

कैसे होता है टॉपर का सत्यापन?

बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने से पहले, राज्य के संभावित टॉपर का सत्यापन करते हैं। इस दौरान विशेषज्ञों की टीम टॉपर्स का विषयवार इंटरव्यू लेती है। साथ ही,


  • विषय विशेषज्ञ छात्रों से मौखिक सवाल-जवाब कर उनके प्रदर्शन का आकलन करेंगे।
  • छात्रों की हैंडराइटिंग का मिलान उनकी उत्तर पुस्तिकाओं से किया जाएगा।
  • बोर्ड यह सुनिश्चित करेगा कि टॉपर लिस्ट में कोई गलत नाम न आए।
  • वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आधिकारिक रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाता है रिजल्ट

बीएसईबी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित करता आया है। इसमें, अधिकारी जरूरी जानकारी बताते हैं, जिसमें कुल पास परसेंटेज, टॉपर्स के नाम, कुल पंजीकृत छात्र, शामिल होने वाले और पास हुए छात्र-छात्रओं की संख्या शामिल होती है।

रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट

biharboardonline.bihar.gov.in

biharboardonline.com

results.biharboardonline.com

ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के स्टेप्स

  • ऑफिशियल BSEB वेबसाइट पर जाएं।
  • क्लास 10 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और रोल कोड डालें।
  • रिजल्ट देखने के लिए सबमिट करें।
  • आगे इस्तेमाल के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

15 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी 10वीं की परीक्षा

इस साल, बिहार के 1,699 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें कुल 15,12,687 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। हर विषय का पेपर 100 अंकों का है और पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% मार्क्स लाने होंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी, सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक।

UP Board Result 2026: 26-27 मार्च को नहीं होगा बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन, कॉपी चेक करने की डेडलाइन 4 अप्रैल तक बढ़ी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।