Bihar Board 10th Topper List 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आउट, साथ में जारी हुई टॉपर्स की पूरी लिस्ट, जानें किसने मारी बाजी

Bihar Board 10th Topper List 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी घोषित कर दी गई है। छात्र अब अपना रिजल्ट और टॉपर्स की पूरी सूची आसानी से चेक कर सकते हैं। नतीजे सामने आते ही छात्रों में उत्साह का माहौल है और सभी अपनी रैंक व प्रदर्शन देख रहे हैं

अपडेटेड Mar 29, 2026 पर 1:49 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Board 10th Topper List 2026: छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

Bihar Board 10th Topper List 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 29 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। दोपहर करीब 1:30 बजे जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। इस साल करीब 15 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जो लंबे समय से अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रिजल्ट सामने आते ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह और राहत का माहौल देखने को मिल रहा है।

कई छात्रों ने अच्छे अंक हासिल कर अपनी मेहनत का परिणाम पाया है, जबकि कुछ के लिए आगे की राह तय करने का समय आ गया है। अब सभी की नजरें टॉपर लिस्ट और पास प्रतिशत पर टिकी हुई हैं, जिन्हें बोर्ड जल्द साझा करेगा।

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

मैट्रिक परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है। जो छात्र एक या दो विषय में फेल हुए हैं, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठ सकते हैं। वहीं, जो किसी वजह से परीक्षा नहीं दे पाए, उनके लिए स्पेशल एग्जाम का विकल्प भी उपलब्ध है।


टॉपर लिस्ट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा 2026 की टॉपर लिस्ट भी घोषित कर दी है। परिणाम और टॉपर्स की घोषणा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने की। इस बार कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा। टॉपर्स में दो छात्राएं शामिल हैं, जिनमें एक पुष्पांजलि सिमुलतला आवासीय विद्यालय की है। स्टेट टॉपर को 492 अंक मिले हैं

परीक्षा और मूल्यांकन की पूरी जानकारी

इस साल 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच 1,677 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद 27 फरवरी से कॉपियों की जांच शुरू हुई, जिसे 13 मार्च तक पूरा कर लिया गया।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

  • ‘BSEB Matric Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा

टॉपर्स को मिलेगा इनाम

बिहार बोर्ड 10वीं में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार मेधा दिवस (3 दिसंबर) के मौके पर सम्मानित करती है। पहले स्थान पाने वाले छात्र को 2 लाख रुपये, दूसरे को 1.5 लाख रुपये और तीसरे स्थान वाले छात्र को 1 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए जाते हैं।

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने से पहले BSEB का वेबसाइट क्रैश, अब ऐसे चेक कर सकेंगे मार्कशीट

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।