बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज घोषित हो गया है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 492 अंक प्राप्त किए, जो 98.4% के लगभग है, और वैशाली की सबरीन प्रवीन के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें बिहार सरकार की ओर से 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। पुष्पांजलि ने रोजाना 15 घंटे तक मेहनत और पढ़ाई कर इस मुकाम को हासिल किया है। उनका यह परिश्रम और लगन कई छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।
