Bihar Board 12th Commerce Topper 2026: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 1.30 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। इस साल भी जहां 12वीं के परिणाम में लड़कियों का कुल पास पर्सेंटेज लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है। वहीं, कॉमर्स में शीर्ष तीन स्थान पर सिर्फ लड़कियों का ही कब्जा रहा है। बिहार बोर्ड कॉमर्स स्ट्री म के छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com व bsebexam.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर लॉग इन करना होगा।
बिहार बोर्ड कॉमर्स स्ट्रीम में अदिति कुमारी ने सबसे ज्यादा 480 अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं माही कुमारी 476 अंक के साथ दूसरे स्थान रही हैं। तीसरा स्थान निशिका श्री को 475 अंक हासिल कर मिला है। कॉमर्स स्ट्रीम का कुल पास पर्सेंटेज 93.07% रहा है।
अदिति कुमारी - 96 प्रतिशत
माही कुमारी- 95.2 प्रतिशत
मानवी कुमारी- 94.8 प्रतिशत
श्रेया कुमारी- 94.8 प्रतिशत
वरिशा नौशाद- 94.4 प्रतिशत
पिछले साल भी लड़कियां ही रही थीं टॉपर
बिहार बोर्ड का कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट इस साल भी पिछले साल जैसा ही रहा है। पिछले साल भी बिहार बोर्ड के कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी थी। 2025 में कॉमर्स में रोशनी कुमारी ने 475 अंक प्राप्त कर टॉप किया था। रैंक 2 अंतरा खुशी को 473 अंक हासिल कर मिली थी। तीसरा स्थान सृष्टि कुमारी और निशांत राज को 471 अंक हासिल कर मिला था। पिछले साल कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 94.77% छात्र पास हुए थे।
रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में जरूर चेक करें