Bihar Board 12th Hindi Model Paper 2026: मॉडल पेपर से समझिए 12वीं कक्षा के हिंदी के पेपर का पैटर्न और सवालों का लेखा-जोखा

Bihar Board 12th Hindi Model Paper 2026: 12वीं कक्षा का हिंदी का पेपर 9 फरवरी को होगा। इस विषय में सवालों की तरीका और अंकों का विभाजन समझने में बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर से छात्रों को काफी मदद मिलेगी। आइए जानें इस पेपर में कैसे होंगे सवाल और क्या होगा पेपर का पैटर्न

अपडेटेड Jan 01, 2026 पर 11:15 AM
Story continues below Advertisement
बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा का 9 फरवरी को होने वाला हिंदी का पेपर 100 अंकों का होगा।

Bihar Board 12th Hindi Model Paper 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) में शैक्षिक सत्र 2025-26 की इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। इस समय सभी छात्र जल्दी-जल्दी कोर्स पूरा करने और रिवीजन करने में लगे हैं, ताकि बोर्ड परीक्षा में उनके नंबर सबसे अच्छे आएं। बिहार बोर्ड ने छात्रों को तैयार के लिए पर्याप्त समय देते हुए समय से काफी पहले डेटशीट जारी कर दी थी। इसके अनुसार 12वीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर 9 फरवरी को होगा। छात्रों की सभी विषयों की तैयारी में मदद करने के लिए बोर्ड पहले ही मॉडल पेपर जारी कर चुका है। आइए जानते हैं कि हिंदी विषय की परीक्षा में कितने नंबरों के प्रश्न पूछे जाएंगे और एग्जाम का पैटर्न क्या होगा ?

बिहार बोर्ड के तहत इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने के लिए 13,17,846 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा का 9 फरवरी को होने वाला हिंदी का पेपर 100 अंकों का होगा, जिसमें 106 प्रश्न पूछे जाएंगे। छात्रों को सवालों का जवाब देने के लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा। यह पेपर दो सेक्शन में होगा। सेक्शन ए में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे, जिनमें से 50 प्रश्नों के जवाब देंगे होंगे। सभी 1-1 नंबरों के होंगे। वहीं, सेक्शन बी में विषय पर आधारित प्रश्न होंगे।

बता दें, बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 28 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। इसमें 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 10 15,12,963 और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 13,17,846 स्टूडेंट्स शामिल हैं। दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा में छात्राओं की संख्या छात्रों के मुकाबले अधिक है. एग्जा। का आयोजन बीएसईबी की ओर से किया जाएगा।

मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 7,85,829 लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि लड़कों की संख्या 7,27,124 है। दस ट्रांसजेंडर छात्र भी परीक्षा देंगे। वहीं 12वीं एग्जाम के लिए 6,75,845 लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि लड़कों की संख्या 6,42,001 है। बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि राज्य सरकार का लड़कियों की शिक्षा पर फोकस का असर साफ-साफ दिख रहा है। 10वीं-12वीं कक्षा के एनरोलमेंट आंकड़े बताते हैं छात्राएं अपने शैक्षिक भविष्य के प्रति पहले से अधिक सजग और मुखर हैं।

UP Board Exam 2026: तीन संशोधनों के बावजूद नहीं मिली इस जिले के छात्रों को राहत, परीक्षा देने के लिए जाना होगा 30 किमी दूर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।