Get App

Bihar Board 12th Political Science Model Paper 2026: मॉडल पेपर से समझिए कैसा होगा पोलिटिकल साइंस का पेपर

Bihar Board 12th Political Science Model Paper 2026: बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक आने के साथ ही छात्रों पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव बढ़ रहा है। इसके लिए बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर के अभ्यास को अपनी तैयारी का हिस्सा बनाना चाहिए। पोलिटिकल साइंस के मॉडल पेपर से समझें कैसा होगा फाइनल पेपर

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 10:45 AM
Bihar Board 12th Political Science Model Paper 2026: मॉडल पेपर से समझिए कैसा होगा पोलिटिकल साइंस का पेपर
पोलिटिकल साइंस का पेपर 3 फरवरी को दूसरी पाली में होगा।

Bihar Board 12th Political Science Model Paper 2026: बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा 2 फरवरी से शुरू होगी। दिसंबर का महीना खत्म होने के करीब पहुंच गया है और परीक्षा शुरू होने में लगभग एक महीने का समय बचा है। छात्रों का इस समय एक-एक मिनट कीमती है। इसलिए उन्हें अब अपना फोकस हर विषय के कोर्स का रिवीजन करने के साथ ही मॉडल पेपर हर करने के अभ्यास पर भी रखना चाहिए। मॉडल पेपर उन्हें फाइनल पेपर का सही अनुमान होगा। मॉडल पेपर की मदद से वे समझ पाएंगे कि किस तरह के सवाल आएंगे, उनकी तैयारी कैसे करनी है और पेपर को हल करने के लिए उन्हें किस तरह समय प्रबंधन करना है। आज यहां छात्रों की मदद के लिए बोर्ड द्वारा जारी पोलिटिकल साइंस का सैंपल पेपर दिया जा रहा है। इसके साथ ही पेपर को हल करने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। पोलिटिकल साइंस का पेपर 3 फरवरी को दूसरी पाली में होगा। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के सभी विषयों के मॉडल पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिए हैं। छात्र अपने विषय के पेपर यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

समझें पेपर का गणित

सेक्शन ए में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से किहीं 50 प्रश्नों के जवाब स्टूडेंट्स को देने होंगे, जो प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक मिलेगा। वहीं, सेक्शन बी में 30 लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे और इनमें से कहीं 15 के जवाब देने होंगे। सभी प्रश्न 2-2 नंबरों के होंगे। इसके अलावा, 5-5 नंबरों के 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी होंगे। इनमें से कहीं 4 सवालों के जवाब देने होंगे।

ऐसे करें तैयारी

छात्रों को पिछले 5 साल के पेपर हल करने की कोशिकश करने के साथ ही महत्वपूर्ण प्रश्नों का नोट्स बनाना चाहिए। नोट्स चैप्टर के अनुसान बनाए और रोजाना रिवाइज जरूर करें और उसी के अनुसार तैयारी करें। छात्र एनसीईआरटी किताबों से तैयारी करें।

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का राजनीति शास्त्र का पेपर कुल 100 नंबरों का होगा और 3 घंटे 15 मिनट का होगा। पेपर कुल दो सेक्शन में होगा और एग्जाम में ऑब्जेक्टिव प्रश्न, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का जवाब छात्रों को ओएमआर शीट पर देना होगा। बोर्ड इन प्रश्नों के लिए परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रोविजनल और फाइनल आंसर-की भी जारी करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें