बिहार बोर्ड कक्षा 12 या इंटर का रिजल्ट 27 मार्च, 2025 (गुरुवार) को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 से जुड़े सभी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं। बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद इसे results.biharboardonline.com पर भी चेक किया जा सकता है। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले करीब 13 लाख छात्र अब स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं।