Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी के आवेदन आज से शुरू, जानें री-चेकिंग और कंपार्टमेंट की पूरी प्रक्रिया

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं और री-चेकिंग या स्क्रूटनी कराना चाहते हैं, उनके लिए आज से इसकी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आइए जानें इसकी पूरी प्रक्रिया और आखिरी तारीख

अपडेटेड Mar 25, 2026 पर 10:04 AM
Story continues below Advertisement
कंपार्टमेंटल और स्पेशल एग्जाम के रिजल्ट 31 मई, 2026 तक घोषित किए जा सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) से 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। सोवार को जारी हुए नतीजों से काफी संख्या में छात्र खुश हैं, लेकिन कई ऐसे छात्र-छात्राएं भी हैं, जो अपने नंबरों से खुश नहीं हैं। साथ ही, कुछ छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए हैं। ऐसे में, जो छात्र अपनी आंसर शीट का री-इवैलुएशन कराना चाहते हैं या कंपार्टमेंट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए स्क्रूटनी प्रक्रिया आज से शुरू की जा रही है।

छात्र आज से लेकर 2 अप्रैल, 2026 तक स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। स्क्रूटनी के साथ ही बीएसईबी ने इंटरमीडिएट स्पेशल एग्जामिनेशन 2026 और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल एग्जामिनेशन 2026 का शेड्यूल भी घोषित कर दिया है। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन विंडो भी 25 मार्च से 2 अप्रैल तक खुली रहेगी। बोर्ड ने बताया है कि कंपार्टमेंटल और स्पेशल एग्जाम के रिजल्ट 31 मई, 2026 तक घोषित किए जा सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर करें आवेदन

री-इवैलुएशन या कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए छात्रों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। जहां स्क्रूटनी प्रक्रिया के जरिए छात्र किसी खास विषय की कॉपियों की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसलिए आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अपने रिजल्ट को ध्यान से देख लें, क्योंकि स्क्रूटनी का नतीजा ही अंतिम माना जाएगा। वहीं, कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए एक जरूरी मौका है जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषय पास नहीं कर पाए थे, जिससे वे बिना एक साल गंवाए अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

रिजल्ट की स्क्रूटनी कराने की प्रक्रिया

स्क्रूटनी में उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच होती है। अगर किसी भी गलती के कारण कम आए अंक सही किए जा सकते हैं। बारहवीं स्क्रूटनी रिजल्ट 2026 आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के कुछ हफ्तों बाद जारी किया जाएगा। आंसर शीट के री-इवैलुशन के बाद नई मार्कशीट जारी की जाती है, जो अंतिम मानी जाती है।


स्क्रूटनी के लिए आवेदन

बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर ‘BSEB Scrutiny 2026’ का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन पेज पर अपना एग्जाम टाइप और जिला चुनें।

लॉगिन डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खोलें।

सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें और स्क्रूटनी फीस का भुगतान करें।

पूरी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।

स्क्रूटनी के लिए जरूरी दस्तावेज

रोल नंबर और रोल कोड

मूल मार्कशीट (ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट भी मान्य होगी)

मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

फीस सबमिट करने के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से।

ये छात्र दे सकते हैं कंपार्टमेंट परीक्षा

अगर कोई छात्र अधिकतम 2 विषयों में फेल होता है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है। अगर छात्र कंपार्टमेंट में पास हो जाता है, लेकिन बाद में स्क्रूटनी से मूल परीक्षा में पास हो जाए तो केवल मूल रिजल्ट को मान्यता मिलेगी।

RBSE 12th Class Result 2026: 12वीं का रिजल्ट भी मार्च में जारी कर फिर इतिहास बनाएगा आरबीएसई, जानें कैसे और कहां देख सकेंगे अपना रिजल्ट?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।