Bihar Board 12th result 2026: बिहार बोर्ड आज 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट दोपहर 1.30 बजे जारी करने जा रहा है। इस समय छात्र घड़ी पर नजर टिकाए एक-एक मिनट गिन रहे हैं, कब डेढ़ बजे और वो अपना रिजल्ट देखें। शैक्षिक वर्ष 2025-26 में इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) की परीक्षा देने वाले राज्य के सभी छात्रों के लिए आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा 2026 रिजल्ट घोषित होने के बाद कुछ छात्र जहां खुशियां मना रहे होंगे, वहीं, कुछ ऐसे छात्र भी होंगे जो पास होने की उम्मीद न होते हुए भी पास हो जाएंगे। इन डूबने वाले छात्रों को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) से ग्रेस मार्क्स के रूप में तिनके का सहारा मिलेगा।
हर साल लाखों की संख्या में जहां छात्र पास होते हैं, वहीं कुछ छात्र ऐसे भी होते हैं जो बहुत कम मार्क्स से पास होने से रह जाते हैं। ऐसे छात्रों को राहत देने के लिए बिहार बोर्ड ग्रेस मार्क्स की सुविधा देता है। बोर्ड द्वारा ये सुविधा उन छात्रों को प्रदान की जाती है, जो थोड़े नंबरों से फेल हो जाते हैं। लेकिन बाकी विषयों में उनके नंबर बहुत अच्छे होते हैं। ऐसे छात्रों का साल बरबाद होने से बचाने के लिए बोर्ड मार्क्स की सुविधा देता है। आइए जानें क्या हैं बिहार बोर्ड के ग्रेस मार्क्स के नियम?
ग्रेस मार्क्स अतिरिक्त नंबर हैं, जो बोर्ड की ओर से छात्रों को पास करने के लिए दिए जाते हैं। जब कोई छात्र एक या दो विषय में बहुत कम नंबरों से फेल होता है, तो बोर्ड उसकी कॉपी और कुल अंक देखकर कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स दे सकता है।
इतने नंबर ग्रेस मार्क्स में देता है बिहार बोर्ड
इन छात्रों को मिलते हैं ग्रेस मार्क्स
ग्रेस मार्क्स के लिए छात्रों को अलग से कोई आवेदन नहीं करना होता है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जब रिजल्ट तैयार करता है, उसी दौरान जरूरत पड़ने पर ग्रेस मार्क्स जोड़ दिए जाते हैं।