Get App

Bihar Board 12th Result 2026: समय से पहले इन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे नतीजे, यहां देखें लिस्ट

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है और अब छात्रों के नतीजे जारी करने की तैयारी की जा रही है। बोर्ड परीक्षा के नतीजों को समय से पहले जारी करने की पूरी कोशिश की जा रही है। रिजल्ट जारी होते ही इन वेबसाइट पर देखा जा सकेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 14, 2026 पर 10:35 AM
Bihar Board 12th Result 2026: समय से पहले इन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे नतीजे, यहां देखें लिस्ट
12वीं कक्षा के नतीजे 20 से 25 मार्च के बीच जारी किए जा सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की मैट्रिक और इंटरमीडिएट कक्षा की परीक्षा फरवरी में ही पूरी हो गई थी। मार्च के पहले हफ्ते में शुरू हुआ मूल्यांकन भी लगभग पूरा हो चुका है। कॉपियां चेक हो चुकी हैं और अब बोर्ड टॉपर को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। बीएसईबी इंटरमीडिएट का बोर्ड परीक्षा का परिणाम समय से पहले जारी करने की पूरी कोशिश में लगा हुआ है। बीएसईबी की तैयारियों को देखते हुए समझा जा रहा है कि 12वीं कक्षा के नतीजे 20 से 25 मार्च के बीच जारी किए जा सकते हैं। 12वीं कक्षा के छात्रों को भी अब रिजल्ट को लेकर बेचैनी बढ़ने लगी है। रिजल्ट बोर्ड की विभिन्न आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। इसके साथ ही यहां बताए जा रहे अन्य स्रोतों पर भी इसे देखा जा सकेगा।

पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो आमतौर पर बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट एक लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाता है। बोर्ड के अधिकारी रिजल्ट जारी होने का समय, परीक्षा से जुड़े आंकड़े और टॉपर्स की जानकारी मीडिया को देते हैं। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाता है।

रिजल्ट के लिए इन वेबसाइट्स पर रखें नजर

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकते हैं। ये उन वेबसाइट्स के नाम हैं, जहां लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र अपने रिजल्ट देख सकेंगे

  • seniorsecondary.biharboardonline.com
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें