Bihar Board 12th Result 2026 OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं कक्षा के छात्रों का बोर्ड परीक्षा परिणाम आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। बोर्ड ने 12वीं कक्षा के तीनों संकाय आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com या intermediate.biharboardonline.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल भी लड़कों के मुकाबले लड़कियां आगे रही हैं। बीएसईबी इंटर एग्जाम 2026 में 86.23% लड़कियां पास हुई हैं। जबकि 84.09% लड़के पास हुए हैं। 2026 में पास छात्रों का कुल पास परसेंटेज 85.19% रहा, जो पिछले दो सालों की तुलना में कम है:
2025 पास परसेंटेज : 86.50%
2024 पास परसेंटेज : 87.21%
2025 में, बीएसईबी इंटर 2025 में 6,37,797 लड़कियां एग्जाम में बैठी थीं, जिनमें से 5,59,097 पास हुईं, जिससे पास परसेंटेज 87.67% रहा। लड़कों में, पिछले साल 6,42,414 ने एग्जाम दिया था, और 5,48,233 पास हुए, जिससे पास परसेंटेज 85.34% रहा।
बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा रिजल्ट 2026 राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने ऑनलाइन रिजल्ट किया जारी कर दिया है। 12वीं कक्षा के तीनों संकाय साइंस,आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी हुआ है। इस साल 12वीं कक्षा के छात्रों का कुल पास कुल प्रतिशत पास 85.19% रहा है। बिहार बोर्ड ने मूल्यांकन के 25 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी किया है, जो अपने आप में किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है। बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा में इस साल 84.09% छात्र सफल रहे हैं, जबकि 86.23% छात्राओं ने सफलता दर्ज की है। आर्ट्स और कॉमार्स में छात्राएं टॉपर रही हैं। वहीं, साइंस स्ट्रीम में एक छात्र ने टॉप किया है। इस साल बिहार बोर्ड से कुल 26 टॉपर्स निकले हैं, जिनमें 19 छात्राएं हैं। पिछले साल 86.5% रहा था रिजल्ट।
बिहार बोर्ड की वेबसाइट क्रैश
हालांकि, रिजल्ट जारी होते ही बिहार बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो गई है, जिससे छात्रों को दिक्कत हो रही है। 12वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 जारी होने के साथ ही वेबसाइट स्लो या क्रैश होने की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी। मगर, छात्र अपना रिजल्ट डिजीलॉकर, उमंग एप या एसएमएस के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, कुछ ही देर में इसे ठीक कर लिया गया।