Bihar Board 9th-11th Exam 2026 Dates: 16 और 18 मार्च से शुरू हो रही परीक्षाओं की पूरी डीटेल यहां देखें, दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

Bihar Board 9th-11th Exam 2026 Dates: बिहार बोर्ड से 9वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्रों की फाइनल परीक्षा 16 और 18 मार्च से दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों कक्षाओं की परीक्षा का पूरा शेड्यूल और शिफ्ट टाइमिंग यहां चेक करें

अपडेटेड Mar 07, 2026 पर 2:34 PM
Story continues below Advertisement
9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी।

Bihar Board 9th-11th Exam 2026 Dates: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की फाइनल परीक्षाएं संपन्न कराने के बाद अब अन्य कक्षाओं की परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) 9वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ छात्रों की परीक्षा के लिए तारीख तय कर दी है। बोर्ड द्वारा तय तारीखों के अनुसार, 9वीं की परीक्षा 18 मार्च और कक्षा 11वीं की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होंगीं। बिहार बोर्ड की ओर से 9वीं कक्षा की परीक्षा 23 मार्च और 11वीं कक्षा की परीक्षा 24 मार्च, 2026 तक आयोजित कराई जाएगी।

दो शिफ्ट में होगी दोनों कक्षाओं की परीक्षा

9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। 9वीं और 11वीं कक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12.45 बजे तक और कक्षा 9वीं की दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4.45 बजे तक होगी। जबकि, 11वीं कक्षा की दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5.15 बजे तक संचालित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने के पहले 15 मिनट कूल ऑफ टाइम होगा, जो प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। वहीं 11वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 25 से 28 मार्च के बीच आयोजित होगी। जबकि, नौवीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 24 मार्च को होंगी।

9वीं कक्षा की कौन सी परीक्षा किस दिन?

9वीं कक्षा की परीक्षा 18 मार्च से शुरू होगी, जिसमें पहले दिन और पहली शिफ्ट में हिंदी, उर्दू और बंगाली विषय का पेपर होगा। इसी दिन दूसरी शिफ्ट में सामाजिक विज्ञान का पेपर संचालित किया जाएगा। इसके अलावा, कक्षा नौवीं की परीक्षा 23 मार्च को समाप्त होगी। इस दिन पहली शिफ्ट में गणित, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, भूगोल, राजनीति विज्ञान आदि का पेपर आयोजित किया जाएगा। इसी दिन दूसरी शिफ्ट में इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, ब्यूटीशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, सुरक्षा आदि का पेपर संचालित किया जाएगा।

11वीं कक्षा की परीक्षा


बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 11वीं की परीक्षा 16 मार्च से शुरू हो जाएगी। इस दिन पहली शिफ्ट में भौतिक विज्ञान, दर्शनशास्त्र और उद्यमिता विषय का पेपर आयोजित किया जाएगा। इसी दिन दूसरी शिफ्ट में राजनीति विज्ञान, लेखांकन और रसायन विज्ञान की परीक्षा संचालित की जाएगी। कक्षा 11वीं की परीक्षा 24 मार्च को समाप्त हो जाएगी। इस दिन पहली शिफ्ट में इतिहास का पेपर और दूसरी शिफ्ट में गृह विज्ञान का पेपर आयोजित कराया जाएगा।

UP Board Exam 2026: परीक्षा के बाद अब कॉपियों की चेकिंग में भी हुए बड़े बदलाव, एक दिन में बस इतनी कॉपियां होंगी चेक, वेबसाइट पर आएगा रिजल्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।