Get App

Bihar Board Compartment Results: इंटर में 55.31% छात्र हुए पास, जानें कैसा रहा मैट्रिक का कंपार्टमेंट रिजल्ट

Bihar Board Compartment Results: बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इंटरमीडएट कंपार्टमेंट परीक्षा में इस साल 55.31% छात्र सफल हुए हैं। यह परीक्षा 2 से 11 मई 2026 के बीच हुई थी। आइए जानें कैसा रहा मैट्रिक का कंपार्टमेंट रिजल्ट

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2026 पर 7:03 PM
Bihar Board Compartment Results: इंटर में 55.31% छात्र हुए पास, जानें कैसा रहा मैट्रिक का कंपार्टमेंट रिजल्ट
मेट्रिक की मुख्य परीक्षा 14 फरवरी से हुई थी।

Bihar Board Compartment Results: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए मैट्रिक और इंटरमीडएट के उन छात्रों को अपना साल बचाने का दूसरा मौका मिला था, जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे। राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पटना में आयोजित कार्यक्रम में दोनों कक्षाओं का परिणाम घोषित किया। इस मौके पर बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे।

बिहार बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा में कुल 6498 छात्र शामिल हुए थे। इनमें 3711 छात्र सफल रहे। इस परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 55.31 रहा। वहीं मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा में 6034 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 3450 छात्र पास हुए हैं।

बिहार बोर्ड की ओर से मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन 2 मई से 6 मई 2026 तक किया गया था। वहीं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा 2 मई से 11 मई तक आयोजित हुई थी। परीक्षा दो पालियों में ली गई थी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली।

रिजल्ट जारी करते हुए शिक्षा मंत्री ने बिहार बोर्ड और उसके अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह देश का पहला ऐसा बोर्ड है, जिसने सबसे पहले पूरे परीक्षा चक्र को समय पर पूरा किया है। इससे पहले बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर कक्षाओं का मुख्य परीक्षा परिणाम भी मार्च में सबसे पहले जारी किया था। बोर्ड की 12वीं कक्षा की मुख्य परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी के बीच राज्य में बने परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। वहीं मेट्रिक की मुख्य परीक्षा 14 फरवरी से हुई थी। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार ऐसे छात्रों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है, जो किसी कारणवश मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार बोर्ड में लागू किए गए सिंगल विंडो सिस्टम का फायदा अब छात्रों को मिलने लगा है। इससे आवेदन और अन्य प्रक्रियाएं आसान हुई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि छात्रों को बेहतर और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था मिले। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

AIBE 21 Admit Card 2026: 7 जून को होने वाले पेपर के लिए एडमिट कार्ड यहां हुआ जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें