Bihar Board Exam 2026 Dress Code: बिहार में इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाएं 2 फरवरी से शुरू होंगी। सभी छात्र इस समय जी-जान से अपनी तैयारियों में लगे हैं। सोमवार से शुरू हो रही परीक्षाओं के लेकर छात्रों में उत्सुकता और डर दोनों है। परीक्षा का पहला दिन, पहला पेपर, प्रवेश पत्र और जरूरी स्टेश्नरी के साथ-साथ परीक्षा के ड्रेस कोड का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने परीक्षा शुरू होने से करीब एक हफ्ते पहले बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें अन्य जरूरी बातों के अलावा ड्रेस कोड पर भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नियमों में कोई ढील नहीं दी जाएगी। इसलिए परीक्षा केंद्र जाने से पहले इन बदलावों को समझना जरूरी है।
