Ajit Pawar Death School Closed: महाराष्ट्र में आज स्कूलों में अवकाश घोषित, अजित पवार के निधन पर शिक्षा विभाग का फैसला

Ajit Pawar Death School Closed: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्र अजित पवार का आज पुणे के बारामति जिले में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। अजित पवार के निधन पर आज राज्य के सभी स्कूल बंद रखे गए

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 1:08 PM
Story continues below Advertisement
राज्य के शिक्षा विभाग ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

Ajit Pawar Death School Closed: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का आज, गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अजित पवार का बुधवार, 28 जनवरी 2026 को बारामती में विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। उनके निधन पर राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई थी। आज उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में भारी भीड़ जुटने के अनुमान में राज्य के शिक्षा विभाग ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। विभाग की तरफ से कहा गया है कि जिन कक्षाओं की आज परीक्षा थी, वे भी स्थगित रहेंगी और स्कूल-कॉलेज अपनी सहूलियत के हिसाब से आगे की तारीख के साथ संशोधित कार्यक्रम जारी करेंगे।

अजित पवार के निधन पर राजकीय शोक के सम्मान में स्कूलों में छुट्टी दी गई है। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने स्तर पर स्कूलों की बंदी सुनिश्चित करें। इस दौरान होने वाली कई स्थानीय और स्कूल स्तर की परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। सरकार ने यह फैसला 2 प्रमुख कारणों से लिया है :

राजकीय शोक : किसी बड़े नेता के निधन पर उनके सम्मान में सरकारी संस्थानों और स्कूलों में छुट्टी की परंपरा है।

सुरक्षा और भीड़ : अजित पवार के अंतिम दर्शन के लिए लाखों लोगों के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में स्कूली बसों और बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल बंद रखना बेहतर विकल्प है।

परीक्षाओं पर क्या होगा असर?

शिक्षा विभाग ने आज होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्देश दिया है। परीक्षाएं रद्द नहीं हुई हैं। स्कूल और कॉलेज अपनी सुविधा के अनुसार नई तारीखों का ऐलान करेंगे। बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े अपडेट के लिए स्टूडेंट्स को महाराष्ट्र बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है।


इन शहरों में रहेगी छुट्टी

राजकीय शोक और उसके कारण स्कूल बंद रखने का आदेश पूरे महाराष्ट्र के लिए लागू है। मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक और संभाजीनगर जैसे बड़े शहरों में पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। ग्रामीण इलाकों में भी स्थानीय प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत के बाद राज्य में शोक का माहौल है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में छुट्टी और 3 दिन के शोक की घोषणा की है।

Bihar Board Exam 2026: बिहार बोर्ड की 12वीं के छात्रों को चेतावनी, ये काम किया तो 2 साल के लिए कर दिए जाएंगे ब्लैकलिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।