Bihar Board Exam 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का विस्तृत कार्यकम घोषित कर दिया है। इस साल बोर्ड परीक्षाओं के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कुल 28.30 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। खास बात ये है कि इस साल भी लड़कों के मुकाबले अधिक लड़कियों ने आवेदन किया है। बिहार बोर्ड के विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी, 2026 तक एक ही शिफ्ट में होंगी। इसके बाद मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षाएं होंगी, जो 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 तक रोजाना दो शिफ्ट में होंगी। छात्र और अभिभावक सटीक समय और विषय कोड के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी की गई डेट शीट डाउनलोड करें।
