Bihar Board Exam 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की शैक्षिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं। बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) की परीक्षा 2 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले बीएसईबी ने इंटरमीडिएट छात्रों के लिए परीक्षा से जुड़े कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं। साथ ही छात्रों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। कुछ मामलों में तो छात्रों को दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। बिहार बोर्ड ने कहा कि इस कदम का मकसद परीक्षाओं के संचालन में अनुशासन, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना है।
