Get App

Bihar Board Registration 2027: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए फाइनल रजिस्ट्रेशन विंडो आज से खुली, डमी कार्ड में 22 अगस्त तक कर सकते हैं सुधार

Bihar Board Registration 2027: बिहार बोर्ड ने 2027 में होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएड बोर्ड परीक्षाओं के लिए फाइनल रजिस्ट्रेशन विंडो आज से खोल दी है। इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें 22 अगस्त तक सुधार कर सकते हैं। आइए जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2026 पर 1:34 PM
Bihar Board Registration 2027: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए फाइनल रजिस्ट्रेशन विंडो आज से खुली, डमी कार्ड में 22 अगस्त तक कर सकते हैं सुधार
बीएसईबी ने बिहार बोर्ड 2027 परीक्षा के लिए फाइनल रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है।

Bihar Board Registration 2027: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) से शैक्षिक सत्र 2026-27 में मैट्रिक (10वीं) कक्षा और इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) की परीक्षा देने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ा और अहम अपडेट है। बीएसईबी ने बिहार बोर्ड 2027 परीक्षा के लिए फाइनल रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। मैट्रिक और इंटरमीडिएट के छात्र 18 अगस्त से 22 अगस्त, 2026 तक पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। यह उन छात्रों के लिए खास मौका है जो पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं कर पाए थे। बोर्ड ने स्कूल और कॉलेज प्रमुखों से आधिकारिक बीएसईबी पोर्टल के जरिए प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया है। इस खास विंडो के दौरान पंजीकरण करने वाले छात्रों को लेट फीस के साथ पंजीकरण शुल्क भी देना होगा।

कक्षा 10-12 के लिए बिहार बोर्ड रजिस्ट्रेशन 2027

बिहार बोर्ड पंजीकरण 2027 प्रक्रिया को शैक्षिक संस्थानों के प्रमुख ऑनलाइन पूरा करेंगे। उन्हें छात्र-छात्राओं की डिटेल्स, सिग्नेचर और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स चेक करने होंगे। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए, संस्थानों को पंजीकरण पूरा करने के लिए बीएसईबी इंटरमीडिएट पोर्टल पर अपने यूजर आईटी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। उन्हें जरूरी फीस जमा करनी होगी।

इसी तरह, मान्यता प्राप्त स्कूल अपने इंस्टीट्यूशनल लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करके बीएसईबी सेकेंडरी एजुकेशन पोर्टल के जरिए कक्षा 10 या मैट्रिक पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड मैट्रिक रजिस्ट्रेशन 2027 फीस डिटेल्स

बिहार बोर्ड मैट्रिक रजिस्ट्रेशन 2027 के लिए, नियमित श्रेणी के छात्रों के लिए कुल फीस Rs 450 है। इंडिपेंडेंट श्रेणी के छात्रों को Rs 580 देने होंगे। फीस में ऑनलाइन पंजीकरण आवेदन शुल्क, ऑनलाइन डेटा एंट्री शुल्क, पंजीकरण शुल्क और लेट फीस शामिल है। इंडिपेंडेंट कैटेगरी के छात्रों को भी Rs 130 का अनुमति शुल्क देना होगा। नीचे दी गई टेबल में फीस की डिटेल्स देखें:

फीस कंपोनेंट रेगुलर कैटेगरी इंडिपेंडेंट कैटेगरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें