UP Board Compartment Results 2026: उत्तर प्रदेश में इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्र से इंतजार कर रहे हैं। इन छात्रों की परेशानी को खत्म करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2026 हाई स्कूल इम्प्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही यूपी बोर्ड ने सफल कैंडिडेट के आंकड़े भी जारी किए हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, हाई स्कूल कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा में कुल मिलाकर, 98.95% स्टूडेंट्स पास हुए। इसके लिए कुल 20,855 कैंडिडेट ने रजिस्टर किया था। इनमें 15,705 लड़के और 5,150 लड़कियां थीं। कुल 19,394 कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 14,616 लड़के और 4,778 लड़कियां थीं। कुल 19,191 कैंडिडेट सफल घोषित किए गए, जिनमें 14,456 लड़के और 4,735 लड़कियां थीं। इस तरह हाई स्कूल में 98.91% पुरुष कैंडिडेट और 99.10% महिला कैंडिडेट पास हुईं।
इंटरमीडिएट छात्रों का रिजल्ट कैसा रहा?
इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए इस साल कुल 21,227 छात्र ने पंजीकृत थे। इनमें 11,256 लड़के और 9,971 लड़कियां थीं। कुल 20,540 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया, जिसमें 10,839 लड़के और 9,701 लड़कियां थीं। कुल 16,286 कैंडिडेट्स सफल घोषित किए गए, जिनमें 8,388 लड़के और 7,898 लड़कियां थीं। इंटरमीडिएट में लड़कों का पास परसेंटेज 77.39% था, जबकि छात्राओं का पास परसेंटेज 81.41% था। कुल मिलाकर इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट एग्जाम का कुल पास परसेंटेज 79.29 था।
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026: कैसे चेक करें
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को कम से कम 33% मार्क्स लाने होंगे। यह नियम इंटरमीडिएट स्तर की सभी स्ट्रीम पर लागू होता है, जिसमें आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स शामिल हैं। कुल अंक प्रयोगात्मक परीक्षा और थ्योरी परीक्षा में मिले अंकों को जोड़कर तय किए जाते हैं। अगर कोई छात्र किसी विषय में 33% नंबर नहीं ला पाता है, तो उसे उस सब्जेक्ट में फेल माना जाएगा।