Bihar Board Result 2026: अंतिम चरण में पहुंची 12वीं के रिजल्ट की प्रक्रिया, बोर्ड ने शुरू किया टॉपर का सत्यापन

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। बोर्ड टॉपर का सत्यापन शुरू कर चुका है। ये प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद 12वीं कक्षा के बोर्ड परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जानें कब तक पूरी होगी ये प्रक्रिया

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 11:25 AM
BSEB के इंटरमीडिएट के छात्रों में कक्षा के टॉपर का सत्यापन शुरू कर दिया है।

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट का इंतजार इसी हफ्ते खत्म हो सकता है। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) के इंटरमीडिएट के छात्रों की उत्तर पुस्तिमकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा किया जा चुका है। इसके बाद अब रिजल्ट जारी करने का अंतिम चरण शुरू हो चुका है, जिसमें कक्षा के टॉपर का सत्यापन यानी वेरिफिकेशन किया जाता है। रिजल्ट जारी होने से पहले की जाने वाली ये अहम प्रक्रिया है, जिससे तय होता है कि टॉपर के चुनाव में कोई धांधली नहीं हुई है।

टॉपर के वेरिफिकेशन के लिए 12वीं कक्षा के तीनों साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा नंबर वाले वाले छात्रों की एक सूची बनाई जाती है। इन सभी छात्रों को बोर्ड मुख्यालय बुलाकर इंटरव्यू लिया जाता है। ये एक अनूठी और पारदर्शी प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया का मकसद यह तय करना है कि टॉपर के रूप में सही छात्र का चुनाव किया गया है और उसने स्वयं परीक्षा दी थी। दरअसल, बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद कई तरह के विवाद सामने आने के बाद टॉपर के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया गया है।

सत्यापन प्रक्रिया में छात्रों से कुछ पंक्तियां लिखवाई जाती हैं ताकि उसे उनकी हैंडराइटिंग उनकी आंसर शीट से मिलाई जा सके। हर विषय के विशेषज्ञ छात्र से उस विषय से संबंधित कुछ सामान्य और तार्किक सवाल पूछते हैं। छात्र की मानसिक क्षमता और विषय की समझ परखने के लिए एक छोटा मौखिक साक्षात्कार होता है। सभी सवाल बिहार बोर्ड के पाठ्यक्रम से पूछे जाते हैं। इस इंटरव्यू के बाद तुरंत परिणाम घोषित कर दिया जाता है। खबरों की मानें तो टॉपर के सत्यापन की ये प्रक्रिया दो से तीन दिन में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद किसी भी समय रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशार द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। इसी समय 12वीं के तीनों स्ट्रीम के टॉपर के नामों की भी घोषणा कर दी जाएगी। इस साल बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में लगभग 13 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। बोर्ड अध्यक्ष द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी होने की घोषणा के बाद यहां बताए जा रहे आधिकारिक पोर्टल पर रिजल्ट का लिंक लाइव कर दिया जाएगा। ये पोर्टल हैं :

  • seniorsecondary.biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com
  • biharboardonline.bihar.gov.in


इस तरह देख सकेंगे 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

  • ऊपर बताई गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • BSEB बिहार बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट 2026 का लिंक ढूंढें।
  • जरूरी जानकारी, जैसे रोल नंबर और रोल कोड डालें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें।
  • रिजल्ट देखने के लिए जानकारी सबमिट करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • नाम, रोल नंबर, रोल कोड और सब्जेक्ट के हिसाब से मिले नंबर जैसी जानकारी वेरिफाई करें।
  • मार्कशीट डाउनलोड करके सेव करें, और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।

RBSE 10th Result 2026: 20 मार्च को जारी होगा राज्स्थान बोर्ड का 10वीं कक्षा का नतीजा, आधिकारिक वेबसाइट पर होगा जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।