Bihar Deled Admission 2026: 30000 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 9 जनवरी तक करें अप्लाई

Bihar Deled Admission 2026: बिहार में डीएलएड प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए आवेदन की आखरी तारीख बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अब 09 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए राज्य की 306 डीएलएड कॉलेजों की 30000 सीटों पर दाखिले होंगे

अपडेटेड Dec 25, 2025 पर 11:17 AM
Story continues below Advertisement
डीएलएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम 09 जनवरी 2026 किया जा रहा है।

Bihar Deled Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थियों के हित में डीएलएड प्रवेश परीक्ष के आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख को 26 दिसंबर से बढ़ा कर 09 जनवरी 2026 किया जा रहा है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए बिहार राज्य के 306 डीएलएड कॉलेजों की 30000 सीटों पर दाखिलें होंगे। इन सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 11 दिसंबर से हुई थी।

इस प्रवेश प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.bsebdeled.com पर आवेदन कर सकते हैं। डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश देने वाले राज्य के 306 कॉलेजों के नाम और वहां मौजूद सीटों की संख्या की जानकारी वेबसाइट पर दी गई है। डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में सफल उम्मीदवारों को मेरिट कम चॉइस के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। समिति इसके लिए अलग से प्रेस रिलीज भी जारी करेगी। बता दें, इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से कक्षा 8वीं तक के शिक्षक के पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, इनके लिए टीईटी पास करना अनिवार्य होगा।

शैक्षिक योग्यता : बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार को 12वीं कक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें 5% की छूट दी गई है। वहीं, मौलवी की परीक्षा 50% अंकों के साथ पास करने वाले उम्मीदवार भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उम्र सीमा : इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवार की उम्र कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए, वो भी प्रवेश वर्ष के पहले महीने की पहली तारीख को।

35% नंबर लाने वाले होंगे सफल

बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार कम से कम 35% नंबर प्राप्त करने पर ही सफल माने जाएंगे। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 30% की सीमा तय की गई है।


परीक्षा का फॉर्मेट

डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की होगी, जिसमें 120 अंकों के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें हर सवाल के लिए 1 अंक मिलेंगे। परीक्षा में विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुछ इस प्रकार है:

जनरल हिंदी / उर्दू – 25 सवाल

मैथ – 25 सवाल

साइंस – 20 सवाल

सोशल स्टडीज – 20 सवाल

जनरल इंग्लिश – 20 सवाल

रीजनिंग व एनालिटिकल एबिलिटी – 10 सवाल

CAT 2025: CAT परीक्षा में 12 कैंडिडेट्स ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल, यूपी का भी एक उम्मीदवार शामिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।