BPSC 71st Prelims Results Out: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और परीक्षा में शामिल हुए थे। वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर रिजल्ट की पीडीएफ फाइल देख सकते हैं। इस परीक्षा के लिए कुल 4,71,012 उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था। इनमें से 3,16,762 उम्मीदवार एग्जाम में शामिल हुए। यह परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई थी। इसके लिए राज्य के 37 जिलों में 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा में कुल 13,368 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जबकि वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा में 893 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इस प्रकार, प्रारंभिक परीक्षा में कुल 14,261 अभ्यर्थी क्वालीफाई घोषित किए गए हैं। वे अब मुख्य परीक्षा यानी रिटर्न एग्जाम में शामिल होंगे। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सफल हुए उम्मीदवारों को बधाई दी है।
उम्मीदवार अब आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों को मेन्स एग्जाम में बैठने का मौका मिलेगा।
इस भर्ती अभियान के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप A, B और C के प्रशासनिक और पुलिस सेवा अधिकारी बनते हैं। पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और उपजिलाधिकारी (SDM) जैसे प्रतिष्ठित पद भी इसी परीक्षा से भरे जाते हैं। इसके तहत पहले विभिन्न विभागों में 1,250 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। बाद में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के 14 पदों को जोड़कर 1,264 पदों तक बढ़ा दिया गया।
परीक्षा के दिन, कई एग्जाम सेंटरों पर बायोमेट्रिक डेटा जुटाने में तकनीकी दिक्कतें आई। इससे उम्मीदवारों में अपनी अटेंडेंस की वैधता पर चिंताएं पैदा हो गईं। इसके जवाब में बीपीएससी ने कहा है कि डुप्लीकेट एडमिट कार्ड पर सिग्नेचर सहित मैन्युअल अटेंडेंस रिकॉर्ड को उपस्थिति के वैध प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा।