Get App

BSEB 10th Compartment Exam 2026: 10वीं के छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आज तक ही कर सकते हैं आवेदन, जानें कैसे करें अप्लाई और क्या है फीस

BSEB 10th Compartment Exam 2026: बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षाओं 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है। आइए जानें कैसे करें अप्लाई और क्या है फीस

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 10, 2026 पर 12:25 PM
BSEB 10th Compartment Exam 2026: 10वीं के छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आज तक ही कर सकते हैं आवेदन, जानें कैसे करें अप्लाई और क्या है फीस
बिहार बोर्ड 10वीं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में आवेदन की आज आखिरी तारीख है।

BSEB 10th Compartment Exam 2026: बिहार बोर्ड शैक्षिक सत्र 2025-26 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर चुका है। अब बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (Bihar School Examination Board) 10वीं कक्षा की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षाओं 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में असफल छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी शुक्रवार 10 अप्रैल है।

छात्रों को कंपार्टमें परीक्षा देने के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन करना होगा। बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है, इसलिए उन्हें बिना देर किए आवेदन कर देना चाहिए। इससे पहले बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तारीख 7 अप्रैल तय की थी।

कंपार्टमेंट या विशेष परीक्षा के लिए स्कूल करेंगे आवेदन

बीएसईबी ने यह भी स्पष्ट किया है कि कंपार्टमेंट या विशेष परीक्षा के लिए व्यक्तिगत आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन केवल छात्रों के शैक्षणिक संस्थान के प्रधानाध्यापक या प्रिंसिपल द्वारा ही ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। स्कूल प्रशासन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर लॉग-इन करके छात्रों का फॉर्म भरेंगे। छात्रों को अपना आधार कार्ड, मार्कशीट की कॉपी और फोटोग्राफ स्कूल में जमा करने होंगे। आवेदन के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। बिना शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कंपार्टमेंट या विशेष परीक्षा के लिए शुल्क

बोर्ड ने आवेदन शुल्क भी स्पष्ट किया है। सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 950 रुपये (अतिरिक्त शुल्क सहित 1,010 रुपये तक) और आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए 835 रुपये (अतिरिक्त शुल्क सहित 895 रुपये तक) निर्धारित हैं। वहीं, गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य और ललित कला जैसे प्रैक्टिकल विषयों के लिए अतिरिक्त 30 रुपये और अंकों में सुधार या एकल विषय (जैसे अंग्रेजी) के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा।

ये छात्र ले सकते हैं कंपार्टमें/विशेष परीक्षा का लाभ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें