BSEB 10th Results 2025: कब जारी होंगे 10वीं के रिजल्ट, बिहार बोर्ड ने डेट और टाइम का कर दिया ऐलान

Bihar Board Matric 10th Result 2025 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। BSEB 10th Result Link 29 मार्च, शनिवार को दोपहर 12 बजे ऑफिशयिल वेबसाइट पर जारी होगा

अपडेटेड Mar 28, 2025 पर 10:05 PM
Bihar board 10th result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है।

Bihar Board Matric 10th Result 2025 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। रिजल्ट 29 मार्च, शनिवार को दोपहर 12 बजे ऑफिशयिल वेबसाइट पर जारी होगा। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक सूचना जारी करके डेट और टाइम की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक 29 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार रिजल्ट जारी करेंगे। बता दें कि बिहार में मैट्रिक का परीक्षा देने वाले छात्र ऑफिशयिल वेबसाइट matricbiharboard.com और matricresult2025.com पर देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?

पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा 25 फरवरी को खत्म हुई थी और 31 मार्च को रिजल्ट जारी हुआ था। इस साल क्लास 10 की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी 2025 को खत्म हुई है। पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कहा था कि रिजल्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में आएगा। लेकिन इंटर के रिजल्ट के दौरान बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया था कि 10वीं का रिजल्ट 30 या 31 मार्च तक जारी करने की पूरी कोशिश की जा रही है। वहीं अब 29 मार्च को 10वीं के नतीजे जारी किए जा रहे हैं।


2024 के रिजल्ट्स की बात करें तो बीएसईबी ने 31 मार्च को नतीजे जारी किए थे। पिछले कुछ सालों से बोर्ड मार्च के आखिरी हफ्ते में ही रिजल्ट जारी कर रहा है।

अगर आप बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 चेक करना चाहते हैं, तो आपको BSEB मैट्रिक का रोल नंबर और रोल कोड चाहिए होगा। बिना इन दोनों के आप अपना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे। जब बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट लिंक जारी करेगा, तो आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर अपना रोल नंबर और रोल कोड भरें। इसके बाद आपके मार्क्स और मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी। यदि आपका स्कोर उम्मीद से कम आता है, तो आप रीचेकिंग या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।