Get App

BSEB Bihar Board 12th Result 2026: टॉपर की रेस में बिहार का ये जिला मार सकता है बाजी, 10 स्कूलों में किया गया टॉपर सत्यापन

BSEB Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड का 12वीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है और अब बोर्ड टॉपर के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस साल बोर्ड टॉपर के मामले राज्य का एक जिला सबसे आगे चल रहा है। आइए जानें कौन सा है ये जिला और क्यों है चर्चा में

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 17, 2026 पर 12:01 PM
BSEB Bihar Board 12th Result 2026: टॉपर की रेस में बिहार का ये जिला मार सकता है बाजी, 10 स्कूलों में किया गया टॉपर सत्यापन
बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का टॉपर राज्य के मुजफ्फरपुर जिले से निकल सकता है।

BSEB Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड जल्द 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अपनी तय डेडलाइन से पहले 12वीं कक्षा की परीक्षाएं पूरी करने के बाद अब कॉपियों के मूल्यांकन का काम भी लगभग पूरा किया जा चुका है। इसके बाद अब टॉपर सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए मूल्यांकन में सबसे ज्यादा अंक पाने वाले छात्रों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की टीम राज्य के जिलों में जाकर परीक्षार्थियों की कॉपियां इकट्ठा कर रही है।

इस बार बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का टॉपर राज्य के मुजफ्फरपुर जिले से निकलने का अनुमान लगाया जा रहा है। बीएसईबी की टीम ने जिले में पहुंचकर 10 प्लस टू स्कूलों-इंटर कॉलेजों से कॉपियां इकट्ठा की हैं। बोर्ड की टीम इंटर के 12 परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल की कॉपी यहां से लेकर गई है। उन्होंने परीक्षार्थियों के रोल नंबर और रोल कोड के साथ प्रैक्टिकल की कॉपियां इकट्ठा की। इसके लिए स्कूलों के हेडमास्टर को छात्रों के रॉल नंबर के हिसाब से कॉपी निकालने का निर्देश दिया गया था। जिले में बने मूल्यांकन केंद्रों में वाणिज्य इंटर कॉलेज, चन्द्रहट्टी इंटर कॉलेज, राजकीयकृत कांटी प्लस टू स्कूल, पुरुषोत्तमपुर प्लस टू स्कूल, कटरा बेरई स्कूल, बाघी स्कूल, अजीजपुर स्कूल, मोतीपुर स्कूल, उत्क्रमित हाई स्कूल बिशुनपुर बसैठा, सुस्ता मुशहरी स्कूल से कॉपियां ली गई हैं।

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा में राज्य का मुजफ्फरपुर जिला सबसे आगे है और इसमें भी मुशहरी और अजीजपुर स्कूल से सबसे ज्यादा कॉपी ली गई है। बोर्ड से भेजी सूची में दो इंटर कॉलेज और आठ सरकारी प्लस टू स्कूल हैं। बोर्ड की टीम अजीजपुर के प्लस टू स्कूल से एक परीक्षार्थी की तीन प्रैक्टिकल की कॉपियां लेकर गई है। परीक्षार्थी के सब्जेक्ट कोड 117, 118 और 119 की कॉपी लेकर टीम गई है। सुस्ती मुशहरी स्कूल के एक ही रोल नंबर के 4 सब्जेक्ट कोड की प्रैक्टिकल कॉपी लेकर टीम गई है। बता दें, मुजफ्फरपुर जिले में इंटर की ढाई लाख कॉपियां जांची गई थी। इंटर की परीक्षा में जिले से लगभग 65 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं, जिले के पांच मूल्यांकन केंद्रों पर अलग-अलग जिले की कॉपियां जांच के लिए आई हुई थी।

मूल्यांकन केंद्रों से ली गई थ्योरी की कॉपी

बोर्ड की टीम ने जिले के पांच मूल्यांकन केंद्रों से इंटर की थ्योरी की कॉपी इकट्ठा की हैं। कॉपियां सब्जेक्ट कोड, रोल नंबर, रोल कोड के हिसाब से ली गई हैं। मूल्यांकन केंद्र निर्देशकों को इसे लेकर बोर्ड की ओर से सूची भेजी गई थी।

25 मार्च को आ सकता है 12वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 25 मार्च तक जारी करने का लक्ष्य तय किया है। इंटर की कॉपी जांच का काम 10 मार्च को ही पूरा कर लिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें