BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के शैक्षिक सत्र 2025-26 की मैट्रिक (10वीं) की बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। सोमवार 23 फरवरी को दोनों पालियों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसके साथ ही राज्य के सभी 1699 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षाएं 13 फरवरी को समाप्त हो चुकी हैं। परीक्षा दे रहे सभी छात्रों के लिए अब अपने नतीजे जारी होने का इंतजार शुरू हो गया है। बिहार बोर्ड ने निर्धारित समय सीमा में सभी परीक्षाएं संपन्न करा कर बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब इसके बाद परीक्षा की कॉपियों की जांच और नतीजे घोषित करने का मुख्य और अंतिम पड़ाव रह गया है।
