BSEB Bihar Board Inter Result 2026: खत्म हुईं बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा, जानें कब तक आएगा रिजल्ट और कैसे मिलेगी मार्कशीट?

BSEB Bihar Board Inter Result 2026: बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त हो चुकी है। बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्रों को अब अपने परिणाम का इंतजार रहेगा। आइए जानें बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट कक्षा के छात्रों का परिणाम कब आएगा और कैसे मिलेगी मार्कशीट

अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 2:26 PM
Story continues below Advertisement
बिहार बोर्ड के चेयरमैन और शिक्षा मंत्री प्रेस कांफ्रेंस में नतीजे जारी करेंगे।

BSEB Bihar Board Inter Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) से शैक्षिक सत्र 2025-26 में इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षा की परीक्षा 13 फरवरी को समाप्त हो गई है। बोर्ड ने ये परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 2 फरवरी से आयोजित की थी। इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्र 1761 परीक्षा केंद्रों में दो शिफ्ट में शामिल हुए थे। परिक्षा दे चुके छात्र अब रिजल्ट के बारे में जानना चाहते हैं।

बोर्ड के अध्यक्ष प्रेस कांफ्रेंस में जारी करेंगे नतीजे

बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर हर साल की तरह जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड के चेयरमैन और शिक्षा मंत्री प्रेस कांफ्रेंस में नतीजे जारी करेंगे। इसके बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

मार्च के अंतिम हफ्ते में आ सकता है रिजल्ट

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट मार्च के अंतिम हफ्ते में जारी कर सकता है। साल 2025 में इंटरमीडिएट के परिणाम 25 मार्च दोपहर 1:15 बजे घोषित कर दिए गए थे। बोर्ड ने विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम के नतीजे एक ही दिन जारी किए थे। बता दें, बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक हुई थीं। मुख्य (थ्योरी) परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच दो पालियों में हुईं।

यहां देख सकेंगे 12वीं कक्षा का रिजल्ट 


12वीं कक्षा के छात्र अपना फाइनल रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com
  • secondary.biharboardonline.com

कैसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Bihar Board 12th Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

12वीं की मार्कशीट में जरूरी देखें ये जानकारी

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की मार्कशीट मिलते ही छात्रों को उसमें अपनी जानकारी को ध्यान से देखना चाहिए। इसमें अंकों से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं।

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • स्कूल का नाम
  • परीक्षा का वर्ष
  • परीक्षा का नाम
  • विभाजन (Division)
  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
  • कुल अंक
  • न्यूनतम और अधिकतम अंक
  • उत्तीर्ण स्थिति (Qualifying Status)
  • प्रतिशत/ग्रेड (Percentage/ Grade)

UP Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा की कॉपी में नोट रखा तो छात्र और कक्ष निरीक्षक की खैर नहीं, जानें यूपी बोर्ड के नए निर्देश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।