बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतीजे 31 मार्च 2025 तक आने की उम्मीद है। रिजल्ट घोषित होने के बाद, BSEB कक्षा 10 के नतीजों की स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा, जो छात्र कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के नतीजों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपने कॉपी और अंकों की दोबारा गणना के लिए आवेदन कर सकेंगे।
जबकि जो छात्र किसी भी परीक्षा में असफल रहे, उन्हें कम्पार्टमेंट कैटेगरी में रखा जाएगा और उन्हें कम्पार्टमेंट एग्जाम पास करना होगा। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा की BSEB आंसर की 6 मार्च को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को आंसर की में किसी भी सवाल या एरर को उठाने के लिए 10 मार्च तक की समय सीमा दी गई थी।
कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर एक विषय में कम से कम 33 % अंक लाने होंगे। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच कराई गई थीं। इस साल लगभग 15.68 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
पिछले साल की तरह इस बार भी BSEB टॉपर वाले छात्रों के लिए पुरस्कार की घोषणा करने की उम्मीद है। पिछले साल, टॉप रैंक वाले को 1 लाख रुपए और एक लैपटॉप मिला था, जबकि सेकंड टॉपर को लैपटॉप और 75,000 और थर्ड रैंक वाले छात्रों को लैपटॉप के साथ 50,000 रुपए दिए गए थे।
Bihar Board Class 10 Results: कैसा था पिछले पांच सालों का रिजल्ट?
2024 में पूर्णिया जिला स्कूल के शिवंकर कुमार ने 97.80 प्रतिशत (489 अंक) के साथ राज्य में टॉप किया था। समस्तीपुर जिले के वी हाई स्कूल, मोवाजिदपुर उत्तर के आदर्श कुमार 97.60% (488 अंक) के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
4,52,302 विद्यार्थियों की फर्स्ट डिविजन आई, 5,24,965 विद्यार्थियों की सेकंड डिविजन, जबकि कुल 3,80,732 विद्यार्थियों ने थर्ड डिविजन हासिल की।