BSEB Exam Guidelines: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्रों की प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन के लिए जारी किए निर्देश, जानें क्या है खास

BSEB Exam Guidelines: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की थ्योरी परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन और प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने यह निर्देश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए हैं। आइए जानें इसके बारे में

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 12:17 PM
Story continues below Advertisement
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को इन एग्जाम में उपस्थित होना जरूरी है। आ

BSEB Exam Guidelines: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 2026 की सालाना 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के इंटरनल असेसमेंट/प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने ये निर्देश आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी किया है। इसके तहत जरूरी सामग्री की आपूर्ति और वितरण के बारे में स्कूलों को एक नोटिस जारी किया है। बीएसईबी इंटरनल एग्जाम 2026, 20 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक होने वाली है। सभी स्कूल बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर जानकारी देख सकते हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए कुल 64 हजार 355 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इसमें 29 हजार 842 छात्र एवं 34 हजार 513 छात्राएं शामिल है।

बीएसईबी ने स्कूलों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.com पर उपलब्ध जानकारी पढ़ें। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की थ्योरी एग्जाम 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। बोर्ड के निर्देशानुसार, छात्रों को विद्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए छात्रों को स्पष्ट किया है कि प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को सैद्धांतिक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रैक्टिकल एग्जाम 2026

बीएसईबी के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, थ्योरी परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को इन एग्जाम में उपस्थित होना जरूरी है। आइए नजर डालते हैं टेबल पर।

कक्षा एग्जाम का प्रकार एक्सपेक्टेड डेट

12वीं (इंटर) प्रैक्टिकल एग्जाम 10 जनवरी से 20 जनवरी 2026


10वीं (मैट्रिक) इंटरनल असेसमेंट / प्रैक्टिकल 20 जनवरी से 22 जनवरी 2026

12वीं (इंटर) थ्योरी एग्जाम 02 फरवरी से 13 फरवरी 2026

10वीं (मैट्रिक) थ्योरी एग्जाम 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026

बीएसईबी प्रैक्टिकल एग्जाम 2026 का नोटिस

छात्र बीएसईबी 10वीं और 12वीं के इंटरनल असेसमेंट 2026 के संबंध में बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल ट्विटर पर नजर डालें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।