CA Foundation result 2026: मई में हुई चार्टडर्ट अकाउंटेंट (CA) फाउंडेशन की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) इन सभी परीक्षार्थियों की बेचैनी को समझते हुए सीए फाउंडेशन 2026 मई सत्र के रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है। सीए फाउंडेशन 2026 मई सेशन की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी अपना रिजल्ट 3 जुलाई को आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर देख सकेंगे।
आईसीएआई की ओर से जारी आधिकारिक अपडेट के मुताबिक, सीए फाउंडेशन के रिजल्ट दोपहर तक जारी होने की उम्मीद है। छात्रों को अपने स्कोरकार्ड ऑनलाइन देखने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत होगी। आईसीएआई ने कैंडिडेट को सलाह दी है कि वे आखिरी समय में किसी भी दिक्कत से बचने के लिए अपनी लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें। बता दें, सीए फाउंडेशन परीक्षा उन छात्रों के लिए पहला कदम है जो चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) कोर्स करना चाहते हैं। रिजल्ट में विषय के हिसाब से मार्क्स, कुल स्कोर और कैंडिडेट ने परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया है या नहीं, जैसी डिटेल्स शामिल होंगी।
सीए फाउंडेशन 2026 मई सेशन रिजल्ट कैसे चेक करें
कैंडिडेट अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
सीए फाउंडेशन 2026 रिजल्ट के बाद क्या?
सीए फाउंडेशन परीक्षा में सफल उम्मीदवार आईसीएआई के नियमों और पात्रता मानदंड के अनुसार चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स के अगले स्तर यानी सीए इंटरमीडिएट प्रोग्राम में शामिल होने के लिए योग्य होंगे। जो परीक्षार्थी इस बार सफल नहीं होंगे, उन्हें आने वाले सीए फाउंडेशन सेशन में शामिल होने का एक और मौका मिलेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद आईसीएआई पंजीकरण तारीखों, परीक्षा कार्यक्रम और दूसरी प्रक्रियासे जुड़े और अपडेट शेयर करेगा। सभी उम्मीदवार अपने रिजल्ट की एक प्रति सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे पंजीकरण और सत्यापन प्रक्रिया के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है।