CAT 2025: देना है एक्जाम, तो नोटिफिकेशन जारी होने से पहले जान लें एलिजिबिलिटी और जरूरी बातें

आईआईएम और देश के टॉप एमबीए कॉलेज में पढ़ने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए ये खबर काम की हो सकती है। CAT 2025: का नोटिफिकेशन जारी होने का समय नजदीक आ रहा है। इससे पहले उन्हें इस एक्जाम की एलिजिबिलिटी और दूसरी जरूरी बातें जान लेनी चाहिए

अपडेटेड Jul 12, 2025 पर 10:24 AM
Story continues below Advertisement

CAT 2025 यानी कॉमन एडमिशन टेस्ट, जिसे क्लियर करने के बाद देश के चुनिंदा आईआईएम और एमबीए कॉलेज में पढ़ाई करने का रास्ता खुल जाता है। देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का समय नजदीक आ रहा है। इस परीक्षा को देने का सपना देखने वालों के लिए ये खबर काम की हो सकती है। इसमें हम आपको नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से लेकर परीक्षा के बारे में ध्यान रखने वाली सभी बातों के बारे में बताएंगे।

यह एक एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो आईआईएम और अन्य शीर्ष बिजनेस स्कूलों के एमबीए/पीजीडीएम कोर्स में प्रवेश के लिए हर साल होती है। इसमें 15% सीटें अनुसूचित जाति के लिए, 7.5 % सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए, 27% सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए और 10% सीटें ईब्लूएस छात्रों के लिए रिजर्व रहेती हैं।

कब जारी होगी नोटिफिकेशन

देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए नोटिफिकेश 30 जुलाई, 2025 के आसपास जारी होने की उम्मीद है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अगस्त से कैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकता है, जो सितंबर में बंद होगा। इस परीक्षा को आईआईएम कोझिकोड आयोजित करेगा।

कब होगी परीक्षा

कैट 2025 की परीक्षा 30 नवंबर, 2025 को होने की संभावना है। इसके लिए एडमिट कार्ड नवंबर में ही जारी होंगे, जबकि रिजल्ट जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में घोषित किए जाएंगे।


एलिजिबिलिटी और एज लिमिट

इस परीक्षा में 50% अंकों के साथ स्नातक कर चुके सभी छात्र शामिल हो सकते हैं। इसमें एससी/एसटी/पीडब्लीडी के लिए 45% मार्क्स होने चाहिए। इसमें सीए/सीएस/आईसीडब्लीए/एफआईएआई जैसे प्रोफेशनल कोर्स कर रहे छात्र भी शामिल हो सकते हैं। ग्रैजुएशन फाइनल ईयर के छात्र भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें एडमिशन फाइनल मार्कशीट के आधार पर ही मिलेगा। परीक्षा के लिए कोई एज लिमिट नहीं है।

परीक्षा पैटर्न और संरचना

इसके प्रश्नपत्र में वर्बल एबिलिटी (VARC), डाटा इंटरप्रेटेशन ऐंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड (QA।) 3 सेक्शन होते हैं, जिसमें 68 प्रश्न होते हैं। यह 120 मिनट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है।

परीक्षा पास करने के बाद क्या

प्रवेश परीक्षा पास करने वाले छात्रों को आईआईएम से एक इंटरव्यू लेटर भेजा जाता है, जिसमें आगे की चयन प्रक्रिया की जानकारी होती है। अलग-अलग आईआईएम के बीच शॉर्टलिस्टिंग मानदंड अलग-अलग हैं, जिसमें डब्ल्यूएटी, ग्रुप डिस्कसन और पर्सनल इंटरव्यू हो सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।