CAT 2026 Registration: अभी तक नहीं किया कैट के लिए रजिस्ट्रेशन, तो आज शाम 5 बजे से पहले-पहले पूरा करें आवेदन

CAT 2026 Registration: आज शाम 5 बजे के बाद कैट 2026 के पंजीकरण विंडो बंद हो जाएगी। आईआईएम इंदौर इसके बाद किसी का आवेदन स्वीकार नहीं करेगा। इस परीक्षा में हिस्सा लेने के इच्छुक छात्रों के पास इस साल की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने के लिए बस आज शाम तक का समय है

अपडेटेड Sep 15, 2026 पर 10:03 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कैट 2026 परीक्षा 29 नवंबर, 2026 को देश के 170 शहरों में तीन सेशन में होगी।

CAT 2026 Registration: देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान में मास्टर्स इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) प्रमुख परीक्षा है। इस परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर कर रहा है। कैट 2026 में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अगस्त में शुरू हुई थी। आईआईएम इंदौरान आज, 15 सितंबर को शाम 5 बजे परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर रहा है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा। आवेदक ध्यान दें कि एक बार आवेदन विंडो बंद होने के बाद कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पंजीकरण प्रक्रिया बंद होने के बाद, परीक्षा कराने वाली बॉडी सिर्फ उन लोगों के लिए एक बहुत छोटी आवेदन सुधार विंडो खोलेगी, जिन्होंने डेडलाइन से पहले परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया था और आवेदन शुल्क का भुगतान किया था। इस टाइम फ्रेम के अंदर, आवेदक अपने तस्वीर, हस्ताक्षर और परीक्षा शहर प्राथमिकता विवरण में बदलाव कर सकेंगे। परीक्षा के लिए योग्य होने के लिए कैंडिडेट्स को डेडलाइन से पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना होगा।

कैट 2026: 29 नवंबर, 2026 को परीक्षा 

कैट 2026 परीक्षा 29 नवंबर, 2026 को देश के 170 शहरों में तीन सेशन में होगी। परीक्षार्थी 120 मिनट की परीक्षा में वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एबिलिटी से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 नवंबर, 2026 से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे।

कैट 2026: योग्यता मानदंड

जनरल, EWS और NC-OBC श्रेणी उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों या उसके बराबर सीजीपीए के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए। SC/ST/PwBD कैंडिडेट्स के कम से कम 45% मार्क्स होने चाहिए।


बैचलर डिग्री/उसी के बराबर पाठ्यक्रम के आखिरी साल में पंजीकृत या पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र भी अप्लाई करने के लिए योग्य हैं।

कैट 2026: आवेदन शुल्क

कैट आवेदन शुल्क श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग है। SC, ST और PwBD कैटेगरी के कैंडिडेट्स को Rs 1,350 और बाकी सभी एप्लिकेंट्स को Rs 2,700 देने होंगे। फीस UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे ऑनलाइन पेमेंट मोड से दी जाएगी। परीक्षार्थी ध्यान दें आवेदन के लिए दिया गया शुल्क किसी भी हालत में वापस नहीं किया जा सकता।

कैट 2026 आवेदन फॉर्म : जरूरी डॉक्यूमेंट्स

कैट 2026 परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय उम्मीदवारों के पास ये डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:

कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

जाति कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)

PwD कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)

स्क्राइब सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)

स्कैन किया हुआ पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

स्कैन किया हुआ सिग्नेचर

ग्रेजुएशन मार्कशीट/सर्टिफिकेट

RRB NTPC UG CBT-2 Admit Card Out: 17 सितंबर को होने वाली सीबीटी 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।