CBSE Exam Datesheets 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अगले साल 17 फरवरी से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा। बोर्ड ने महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए एक अस्थायी डेटशीट जारी की है। यह पहली बार है कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक शैक्षणिक सत्र में दो बार आयोजित की जाएंगी। इस शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 4 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। कक्षा 10वीं परीक्षा का पहला फेज 17 फरवरी से 6 मार्च, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। जबकि दूसरा फेज 15 मई से 1 जून तक आयोजित किया जाएगा।
