Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MAY 13, 2025 / 3:01 PM IST

CBSE Result (Out) 2025 Highlights: CBSE ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक से results.cbse.nic.in डायरेक्ट करें चेक

CBSE Board Result 2025 Highlights: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से पढ़ाई करने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 12वीं के बाद अब 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जा कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं

CBSE 10th, 12th Result 2025 Highlights: देशभर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से पढ़ाई करने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। CBSE ने 12वीं के बाद 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए है। परीक्षा शामिल हुए छात्र CBSE की आधिकारीक वेबसाइट पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। इस साल 10वीं में पूरे देश में 93.66% छात्र पास हुए हैं तो वहीं 12वीं में इस साल 88.39 फीसदी स्टूडेंट हुए पास हुए

CBSE Result 2025 Highlights: CBSE ने 12वीं के बाद 10वीं के रिजल्ट को घोषित कर दिया है
CBSE Result 2025 Highlights: CBSE ने 12वीं के बाद 10वीं के रिजल्ट को घोषित कर दिया है
MAY 13, 2025 / 2:50 PM IST

CBSE Result 2025 Live: पीएम मोदी ने छात्रों को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर 10वीं और 12वीं के छात्रों को बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, "CBSE कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा पास करने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई! यह आपके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत का रिजल्ट है। आज माता-पिता, शिक्षकों और अन्य सभी लोगों की भूमिका को स्वीकार करने का दिन भी है जिन्होंने इस उपलब्धि में योगदान दिया है। एग्जाम वॉरियर्स को आगे आने वाले सभी अवसरों में बहुत सफलता की कामना करता हूx!"

    MAY 13, 2025 / 2:38 PM IST

    CBSE Result 2025 Live: इस बार भी लड़कियां रही आगे

    सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.00% रहा, जबकि लड़कों का 92.63%। इस तरह लड़कियों ने 2.37% की बढ़त हासिल की है।

      MAY 13, 2025 / 2:36 PM IST

      CBSE Result 2025 Live: सीबीएसई की साइट पर लिंक हुआ एक्टिव

      सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएई के साइन पर रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव नहीं हुआ था। कुछ देर बाद बेवसाइट पर लिंक एक्टिव हो गया है। अब आप अपना रिजल्ट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जा कर देख सकते हैं।

        MAY 13, 2025 / 2:27 PM IST

        CBSE Result 2025 Live: किस शहर का रहा कितना प्रतिशत

        त्रिवेन्द्रम - 99.79%

        विजयवाड़ा - 99.79%

        बेंगलुरु - 98.90%

        चेन्नई - 98.71%

        पुणे - 96.54%

        अजमेर - 95.44%

        दिल्ली पश्चिम - 95.24%

        दिल्ली पूर्व - 95.07%

        चंडीगढ़ - 93.71%

        पंचकुला - 92.77%

        भोपाल - 92.71%

        भुवनेश्वर - 92.64%

        पटना - 91.90%

        देहरादून - 91.60%

        प्रयागराज - 91.01%

        नोएडा - 89.41%

        गुवाहाटी - 84.14%

          MAY 13, 2025 / 2:18 PM IST

          CBSE Result 2025 Live: पटना का कैसा रहा रिजल्ट

          सीबीएसई कक्षा 12 की 2025 की परीक्षा में पटना क्षेत्र ने 82.86% छात्रों के पास होने का आंकड़ा दर्ज किया, जो देश के पांच सबसे कम प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में से एक है। हालांकि यह परिणाम ठीक-ठाक है, लेकिन यह राष्ट्रीय औसत से कम है।

            MAY 13, 2025 / 2:09 PM IST

            CBSE Result 2025 Live: कहां पर देखें रिजल्ट

            CBSE ने 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए है। छात्र अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जा कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल 10वीं में देश में 93.66% छात्र पास हुए हैं

              MAY 13, 2025 / 1:56 PM IST

              CBSE Result 2025 Live: छात्रों का प्रदर्शन

              सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा 2025 में 45,516 छात्रों ने 95% से ज्यादा अंक हासिल किए, जो कुल छात्रों का 1.92% है। वहीं, 1,99,944 छात्रों ने 90% से अधिक अंक पाए, जो 8.43% होता है। ये आंकड़े देशभर में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों की एक बड़ी संख्या को दिखाते हैं। वहीं इस साल 10वीं में 1,41,353 छात्रों को कम्पार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, जो कुल छात्रों का 5.96% है। यह पिछले साल 2024 के 5.91% से थोड़ा ज्यादा है।

                MAY 13, 2025 / 1:42 PM IST

                CBSE Result 2025 Live: कैसा रहा दिल्ली का प्रदर्शन

                दिल्ली क्षेत्र ने 2025 सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाओं में 95.14% की उत्तीर्ण दर के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें दिल्ली पश्चिम 95.24% के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि दिल्ली पूर्व 95.07% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। ये नतीजे दिल्ली के शैक्षणिक क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

                  MAY 13, 2025 / 1:27 PM IST

                  CBSE Result 2025 Live: 10वीं में इतने फीसदी हुए पास

                  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें पूरे देश में 93.66% छात्र पास हुए हैं। छात्र अब अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट या डिजिलॉकर के जरिए आसानी से देख सकते हैं।

                    MAY 13, 2025 / 1:11 PM IST

                    CBSE Result 2025 Live:CBSE ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट

                    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 10वीं के रिजल्ट आने से पहले सीबीएसई का अकांउट कुछ देर के लिए ठप हो गया था।

                      MAY 13, 2025 / 1:01 PM IST

                      CBSE Result 2025 Live: पिछले साल 10वीं में लड़कियों ने मारी थी बाजी

                      इस साल सीबीएसई 2025 के 10वीं का रिजल्ट कुछ देर में आ जाएगा। पिछले साल 2024 में सीबीएसई कक्षा 10 के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी। 2024 में लड़कियों की पास परसेंटेज 94.75% रही, जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 92.71% था।

                        MAY 13, 2025 / 12:54 PM IST

                        CBSE Result 2025 Live: CBSE के 12वीं के रिजल्ट में किस शहर का कैसा रहा प्रदर्शन

                        CBSE कक्षा 12 के रिजल्ट में विजयवाड़ा क्षेत्र ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया, जहां 99.60% छात्र पास हुए। इसके बाद त्रिवेंद्रम (99.32%) और चेन्नई (97.39%) रहे। अन्य अच्छे प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में बेंगलुरु (95.95%), दिल्ली पश्चिम (95.37%) और दिल्ली पूर्व (95.06%) भी शामिल हैं। चंडीगढ़ (91.61%), पंचकुला (91.17%), पुणे (90.93%) और अजमेर (90.40%) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, देहरादून, पटना और भोपाल जैसे क्षेत्रों में पास प्रतिशत 82% से 84% के बीच रहा। नोएडा (81.29%) और प्रयागराज (79.53%) में सबसे कम सफलता दर दर्ज की गई।

                          MAY 13, 2025 / 12:41 PM IST

                          CBSE Result 2025 Live: DigiLocker पर भी देख सकते हैं 10वीं का रिजल्ट

                          DigiLocker ने अपने एक्स अकांउट पर पोस्ट कर बताया, "सीबीएसई कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है! आपका रिजल्ट जल्द ही आने वाला है और अब DigiLocker के जरिए इसे सुरक्षित और आसानी से देखा जा सकता है। आज ही DigiLocker के रिजल्ट पोर्टल results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देखने के लिए तैयार रहें।"

                            MAY 13, 2025 / 12:29 PM IST

                            CBSE Result 2025 Live: कब आएगा 10वीं का रिजल्ट

                            केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज दोपहर 1 बजे कक्षा 10 के नतीजे जारी करेगा। छात्र अपने मार्क्स cbse.gov.in और results.cbse.nic.in वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। कक्षा 12 का परिणाम पहले ही आ चुका है और अब 10वीं का रिजल्ट भी जल्द घोषित होने वाला है।

                              MAY 13, 2025 / 12:18 PM IST

                              CBSE Result 2025 Live: विदेशी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का प्रदर्शन

                              विदेशी स्कूलों में पढ़ने वाले सीबीएसई छात्रों ने 2025 की परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस साल उनका कुल पास प्रतिशत 95.01% रहा। कुल 21,825 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिनमें से 21,782 ने परीक्षा दी और 20,694 छात्र पास हुए। हालांकि यह आंकड़ा 2024 के 95.84% पास प्रतिशत से थोड़ा कम है।

                                MAY 13, 2025 / 12:10 PM IST

                                CBSE Result 2025 Live: ट्रांसजेंडर छात्रों का रहा 100% फीसदी रिजल्ट

                                सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में ट्रांसजेंडर छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% पास प्रतिशत हासिल किया है। यह बीते साल 2024 की तुलना में एक बड़ा सुधार है, जब यह आंकड़ा 50% था। यह उपलब्धि न केवल इन छात्रों की मेहनत को दिखाती है, बल्कि शिक्षा में बढ़ रही समावेशिता और स्वीकार्यता का भी प्रतीक है।

                                  MAY 13, 2025 / 12:03 PM IST

                                  CBSE Result 2025 Live: यहां देखे किस शहर का कैसा रहा रिजल्ट

                                  विजयवाड़ा: 99.60% (सबसे ज्यादा) त्रिवेंद्रम: 99.32% चेन्नई: 97.39%

                                  बेंगलुरु: 95.95% दिल्ली पश्चिम: 95.37% दिल्ली पूर्व: 95.06%

                                  चंडीगढ़: 91.61% पंचकुला: 91.17% पुणे: 90.93% अजमेर: 90.40%

                                  भुवनेश्वर: 83.64% गुवाहाटी: 83.62% देहरादून: 83.45% पटना: 82.86% भोपाल: 82.46%

                                  नोएडा: 81.29% प्रयागराज: 79.53%

                                    MAY 13, 2025 / 11:56 AM IST

                                    CBSE Result 2025 Live: दिल्ली का रहा ऐसा रिजल्ट

                                    दिल्ली के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली पश्चिम में 95.35% और दिल्ली पूर्व में 95.07% छात्र पास हुए। बेंगलुरु में भी 95.97% छात्रों ने परीक्षा पास की। वहीं पुणे और अजमेर में भी पास प्रतिशत 90% से ज्यादा रहा। लेकिन कुल 17 क्षेत्रों में से प्रयागराज (79.53%), नोएडा (81.29%) और भोपाल (82.14%) का प्रदर्शन सबसे कम रहा।

                                      MAY 13, 2025 / 11:52 AM IST

                                      CBSE Result 2025 Live: किस शहर में पास हुए कितने छात्र

                                      केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 12वीं एग्जाम 2025 में विजयवाड़ा क्षेत्र ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है, जहां 99.60% छात्र पास हुए। इसके बाद त्रिवेंद्रम में 99.32% और चेन्नई में 97.39% पास प्रतिशत रहा। वहीं प्रयागराज क्षेत्र ने सबसे कम 79.53% पास प्रतिशत दर्ज किया।

                                        MAY 13, 2025 / 11:48 AM IST

                                        CBSE Result 2025 Live: 88.39 फीसदी स्टूडेंट हुए पास

                                        इस साल कक्षा 12 का कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा, जो पिछले साल के 87.98% से 0.41% ज्यादा है। कुल 17,04,367 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 14,96,307 छात्र पास हुए हैं।

                                          MAY 13, 2025 / 11:37 AM IST

                                          CBSE Result 2025 Live: लड़कियों ने फिर मारी बाजी

                                          केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस साल 88.39 फीसदी स्टूडेंट हुए पास हुए है। वहीं पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत ज्यादा था। इस साल लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 91.64 रहा है तो वहीं, लड़कों का पासिंग परसेंटेज 85.70% रहा है।

                                            MAY 13, 2025 / 11:32 AM IST

                                            CBSE Result 2025 Live: CBSE के 12वीं के नतीजे हुए घोषित

                                            केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। CBSE की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

                                              MAY 13, 2025 / 11:26 AM IST

                                              CBSE Result 2025 Live: 'इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है'

                                              डिजिलॉकर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, "इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है! सीबीएसई 12वीं के नतीजे 2025 जल्द ही घोषित किए जाएंगे। छात्र आज ही results.digilocker.gov.in पर जाकर सिर्फ एक क्लिक में अपना रिजल्ट डिजिलॉकर के जरिए देख सकते हैं।"

                                                MAY 13, 2025 / 11:17 AM IST

                                                CBSE Result 2025 Live: पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स

                                                केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज 2025 सत्र के लिए 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर सकता है। पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं। अगर किसी छात्र के 1-2 नंबर कम रह जाते हैं, तो उसे पास कराने के लिए ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं।

                                                  MAY 13, 2025 / 11:08 AM IST

                                                  CBSE Result 2025 Live: आज कभी भी आ सकता है रिजल्ट

                                                  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज 2025 सत्र के लिए 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर सकता है। पिछले साल भी इसी तारीख को रिजल्ट जारी किया गया था। ऐसे में इस हफ्ते रिजल्ट आने की पूरी उम्मीद है और संभावना है कि आज नतीजे कभी भी जारी कर सकता है।

                                                    MAY 13, 2025 / 11:00 AM IST

                                                    CBSE Result 2025 Live: मिलेंगे ग्रेस मार्क्स

                                                    सीबीएसई के नियमों के अनुसार, छात्रों को हर विषय में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है। लेकिन अगर कोई छात्र 1 या 2 अंकों से पीछे रह जाता है, तो उसे पास कराने के लिए ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं। इस नियम का मकसद यह है कि छोटे अंतर की वजह से कोई छात्र फेल न हो जाए।

                                                      MAY 13, 2025 / 10:52 AM IST

                                                      CBSE Result 2025 Live: पिछले साल कितना था पासिंग परसेंटेज

                                                      साल 2024 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10 में कुल 22,38,827 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 20,95,467 छात्र पास हुए। इस तरह कक्षा 10 का पास प्रतिशत 93.60% रहा। वहीं, कक्षा 12 की परीक्षा में 16,21,224 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 14,26,420 छात्र सफल हुए। इसके अनुसार कक्षा 12 का पास प्रतिशत 87.98% रहा।

                                                        MAY 13, 2025 / 10:41 AM IST

                                                        CBSE Result 2025 Live: एडमिट कार्ड खो गया है तो कैसे देखें रिजल्ट

                                                        अगर आपका CBSE 2025 का एडमिट कार्ड खो गया है तो आप दूसरे तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अगर आपका डिजिलॉकर खाता आधार से जुड़ा है, तो आप वहां से अपना एडमिट कार्ड डिजिटल रूप में प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, डुप्लिकेट कॉपी के लिए अपने स्कूल से भी संपर्क कर सकते हैं। ध्यान रखें कि ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्म तिथि जैसे जरूरी विवरण पहले से तैयार रखने होंगे।

                                                          MAY 13, 2025 / 10:34 AM IST

                                                          CBSE Result 2025 Live: रीचेकिंग के लिए कैसे करना होगा आवेदन

                                                          रिजल्ट आने के बाद की प्रक्रिया को और ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए कुछ बदलाव किए हैं। अब अगर कोई छात्र अपने नंबरों को लेकर संतुष्ट नहीं है और दोबारा जांच या रीचेकिंग कराना चाहता है, तो उसे सबसे पहले अपनी चेक की गई आंसर शीट की फोटोकॉपी के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद ही वह अंक सत्यापन या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकेगा।

                                                            MAY 13, 2025 / 10:20 AM IST

                                                            CBSE Result 2025 Live: UMANG ऐप पर कैसे देखें नतीजे

                                                            सीबीएसई 2025 के नतीजे UMANG ऐप के जरिए भी देखे जा सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों पर उपलब्ध है।

                                                            ऐप खोलने के बाद 'सर्विसेज' टैब में जाकर 'CBSE' सर्च करें।

                                                            इसके बाद 'CBSE क्लास 10वीं रिजल्ट 2025' या 'CBSE क्लास 12वीं रिजल्ट 2025' को क्लिक करें।

                                                            रिजल्ट देखने के लिए आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी डालनी होगी।

                                                            UMANG ऐप पर जो मार्कशीट दिखेगी वह प्रोविजनल होगी, लेकिन यह आधिकारिक रूप से मान्य मानी जाती है।

                                                            छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करके सेव जरूर कर लें।

                                                            ये रिजल्ट आपके कॉलेज में दाखिले या दस्तावेज सत्यापन में काम आ सके।

                                                              MAY 13, 2025 / 10:12 AM IST

                                                              CBSE Result 2025 Live: कब तक जारी होंगे नतीजे

                                                              सीबीएसई बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को जारी कर सकता है। हालांकि अभी तक बोर्ड की तरफ से इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि नतीजे मई के दूसरे हफ्ते में घोषित किए जा सकते हैं।

                                                                MAY 13, 2025 / 10:02 AM IST

                                                                CBSE Result 2025 Live: CBSE एक साथ जारी करेगा 10वीं और 12वीं के नतीजे

                                                                सीबीएसई कभी-कभी 10वीं और 12वीं दोनों के नतीजे एक ही दिन जारी करता है, या फिर एक के बाद एक। कई बार ऐसा भी हुआ है जब 12वीं के नतीजे 10वीं से एक या दो दिन पहले घोषित किए गए हैं।

                                                                  MAY 13, 2025 / 9:52 AM IST

                                                                  CBSE Result 2025 Live: CBSE टॉपर्स की लिस्ट नहीं करेगा जारी

                                                                  इस साल भी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करेगा। बोर्ड का कहना है कि यह कदम छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा को रोकने के लिए उठाया गया है।

                                                                    MAY 13, 2025 / 9:44 AM IST

                                                                    CBSE Result 2025 Live: CBSE की मार्किंग सिस्टम और ग्रेडिंग

                                                                    90% से ऊपर: A1 (Outstanding)

                                                                    80% से 90%: A2 (Excellent)

                                                                    70% से 80%: B1 (Very Good)

                                                                    60% से 70%: B2 (Good)

                                                                    50% से 60%: C (Above Average)

                                                                    40% से 50%: D (Average)

                                                                    33% से 40%: E (Fair)

                                                                    33% से कम: F (Fail)

                                                                      MAY 13, 2025 / 9:36 AM IST

                                                                      CBSE Result 2025 Live: कितने अंक लाने जरूरी

                                                                      10वीं और 12वीं में परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में कम से कम 33 फीसदी अंक लाना जरूरी है। अगर किसी छात्र के एक-दो नंबर कम रह जाते हैं तो उन्हें ग्रेस मार्क्स भी दिए जा सकते हैं।

                                                                        MAY 13, 2025 / 9:28 AM IST

                                                                        CBSE Result 2025 Live: पिछले साल लड़कियों का पास परसेंटेज रहा इतना

                                                                        पिछले साल 2024 में सीबीएसई कक्षा 10 के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी। 2024 में लड़कियों की पास परसेंटेज 94.75% रही, जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 92.71% था। इसी तरह कक्षा 12 में भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। यहां लड़कियों की पास दर 91.52% रही, जबकि लड़कों की पास दर 85.12% रही।

                                                                          MAY 13, 2025 / 9:20 AM IST

                                                                          CBSE Result 2025 Live: डिजीलॉकर से कैसे देखें रिजल्ट?

                                                                          स्टेप 1: डिजीलॉकर ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं।

                                                                          स्टेप 2: अपना आधार नंबर से लॉगिन करें और फिर नया अकाउंट बनाएं।

                                                                          स्टेप 3: इसके बाद एजुकेशन या रिजल्ट सेक्शन CBSE Board 10/12 Marksheet 2025 पर क्लिक करें

                                                                          स्टेप 4: अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर और बाकी की जानकारी डालकर सबमिट करें।

                                                                          स्टेप 5: इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

                                                                            MAY 13, 2025 / 9:09 AM IST

                                                                            CBSE Result 2025 Live: कहां-कहां देख सकते हैं नतीजे

                                                                            सीबीएसई बोर्ड एग्जाम देने वाले 10वीं और 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जा कर देख सकते हैं।

                                                                              MAY 13, 2025 / 9:03 AM IST

                                                                              CBSE Result 2025 Live: सीबीएसई की वेबसाइट चेक करते रहे

                                                                              सीबीएसई इससे पहले भी बिना किसी तारीख की घोषणा किए रिजल्ट जारी कर चुका है। पिछले कुछ सालों में भी बोर्ड ने मई के बीच में रिजल्ट जारी किए थे। बताया जा रहा है कि इवेलुएशन का काम पूरा हो चुका है और स्कूल लॉगिन सिस्टम पर नजर रखी जा रही है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी तैयार रखें और cbse.gov.in और results.cbse.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

                                                                                MAY 13, 2025 / 8:56 AM IST

                                                                                CBSE Result 2025 Live: आज आ सकता है रिजल्ट

                                                                                आज सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने वाले हर छात्र की नजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) पर होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड आज, 13 मई को कक्षा 10 और 12 के रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि अभी तक सीबीएसई की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है, लेकिन DigiLocker से मिले अलर्ट और आधिकारिक वेबसाइटों पर बढ़ी हुई तकनीकी गतिविधियों के चलते माना जा रहा है कि नतीजे कभी भी आ सकते हैं।

                                                                                  MAY 13, 2025 / 8:45 AM IST

                                                                                  CBSE Result 2025 Live: अपने रिजल्ट में चेक करें ये जरूरी जानकारी

                                                                                  सीबीएसई की डिजिटल रिजल्ट में कई जरूरी जानकारी होती है। छात्र अपनी रिजल्ट में अपना पूरा नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि (सिर्फ कक्षा 10 के लिए), माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, सभी विषयों के नाम और कोड, थ्योरी और प्रैक्टिकल में मिले नंबर (जहां लागू हो), कुल नंबर और प्रतिशत, पास या कम्पार्टमेंट जैसी परिणाम की स्थिति और डिवीजन या ग्रेड (अगर दिया गया हो)।

                                                                                    MAY 13, 2025 / 8:32 AM IST

                                                                                    CBSE Result 2025 Live: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

                                                                                    स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।

                                                                                    स्टेप 2: CBSE 10th Result 2025 या CBSE 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।

                                                                                    स्टेप 3: अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि भरें।

                                                                                    स्टेप 4: आपके स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुलकर आ जाएगा।

                                                                                    स्टेप 5: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट ले लें।

                                                                                      MAY 13, 2025 / 8:23 AM IST

                                                                                      CBSE Result 2025 Live: पिछले साल इस दिन आया था रिजल्ट

                                                                                      पिछले साल सीबीएसई 10वीं, 12वीं का बोर्ड रिजल्ट 13 मई 2024 को घोषित किया  गया था। बोर्ड ने सीबीएसई 12वीं के नतीजे करीब 11 बजे, वहीं सीबीएसई 10वीं के नतीजे दोपहर 1 बजे के बाद घोषित किया था। 2023 की तुलना में सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 में मामूली वृद्धि दर्ज की गई थी।

                                                                                        MAY 13, 2025 / 8:14 AM IST

                                                                                        CBSE Result 2025 Live: पिछले साल कैसा था रिजल्ट

                                                                                        वहीं साल 2024 के रिजल्ट की बात करें तो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में 22,38,827 छात्र बैठे थे, जिनमें से 20,95,467 पास हुए। इस तरह 93.60% छात्र सफल रहे। कक्षा 12 में 16,21,224 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 14,26,420 ने सफलता हासिल की। यहां पास प्रतिशत 87.98% रहा।

                                                                                          MAY 13, 2025 / 8:13 AM IST

                                                                                          CBSE Result 2025 Live: कब हुई थी परीक्षा

                                                                                          केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हुए परीक्षाओं में 42 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। इस साल 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच ये बोर्ड परीक्षाएं हुईं थी। वहीं कक्षा 10 की परीक्षा 18 मार्च को खत्म हुई थी और कक्षा 12 की परीक्षा 4 अप्रैल को पूरी हुई थी।

                                                                                            MAY 13, 2025 / 8:13 AM IST

                                                                                            CBSE Result 2025 Live: जल्द आने वाले हैं नतीजें

                                                                                            डिजिलॉकर पर आई ताजा जानकारी के बाद यह साफ हो गया है कि बोर्ड नतीजों की घोषणा बहुत जल्द करने वाला है। डिजिलॉकर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 2025, जल्द ही आने वाले हैं! DigiLocker के जरिए अपने नतीजे जल्दी और सुरक्षित तरीके से देखने के लिए तैयार हो जाइए।"

                                                                                              MAY 13, 2025 / 8:12 AM IST

                                                                                              नमस्कार

                                                                                              मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।