CBSE Result 2025: 2 मई को आ सकता है 10वीं और 12वीं का बोर्ड रिजल्ट, जानिए कैसे और कहां देख सकते हैं रिजल्ट
CBSE 10th and 12th Board Result 2025: देशभर के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। CBSE बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड क्लास 10 और 12 का रिजल्ट 2 मई 2025 को जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल CBSE पिछले सालों की तुलना में जल्दी रिजल्ट जारी करने की योजना बना रहा है।
CBSE 10th and 12th Board Result 2025: देशभर के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है।
CBSE 10th and 12th Board Result 2025: देशभर के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। CBSE बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड क्लास 10 और 12 का रिजल्ट 2 मई 2025 को जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल CBSE पिछले सालों की तुलना में जल्दी रिजल्ट जारी करने की योजना बना रहा है। पिछले साल बोर्ड ने 13 मई को सुबह 11 बजे रिजल्ट घोषित किया था।
कब हुए थे बोर्ड एग्जाम?
CBSE 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक चलीं।
CBSE 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित हुईं।
रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?
CBSE रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर CBSE Result 2025 Class 10 या12 लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
Submit बटन पर क्लिक करें।
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
इंटरनेट नहीं है? SMS से रिजल्ट ऐसे चेक करें
अगर वेबसाइट स्लो हो या इंटरनेट न हो, तो आप SMS से भी रिजल्ट पा सकते हैं।