अफवाहों और गलत सूचनाएं फैलने के बीच, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों और अभिभावकों से सतर्क रहने और 2025 कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट के अपडेट के लिए केवल आधिकारिक चैनलों पर भरोसा करने की अपली की है। 2 मई को जारी एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से खूब वायरल किया गया है, जिसमें झूठा दावा किया गया है कि कक्षा 10 के परिणाम 6 मई को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे।
पत्र में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं कि रिजल्ट कैसे देखें और मार्क शीट में क्या-क्या लिखा होगा, जिससे छात्रों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति और बढ़ गई है। इस सब के बाद CBSE ने X पर साफ किया कि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
बोर्ड ने पोस्ट में कहा, "हम छात्रों, माता-पिता और हितधारकों से आग्रह करते हैं कि वे असत्यापित खबर शेयर करने से बचें और अपडेट के लिए केवल आधिकारिक सोर्स पर ही भरोसा करें।” बोर्ड ने यूजर्स को cbse.gov.in की चेक करने का निर्देश दिया।
इस साल, 42 लाख से ज़्यादा छात्रों ने CBSE बोर्ड की परीक्षाएं दी थीं - कक्षा 10 में 24.12 लाख से ज्यादा और कक्षा 12 में 17.88 लाख से ज्यादा। परीक्षाएं पूरे भारत और 26 विदेशी देशों में 7,842 केंद्रों पर कराई गईं। कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च को खत्म हुईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 अप्रैल को खत्म हुईं।
CBSE ने अभी तक 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की कोई तय तारीख जारी नहीं की है, लेकिन अधिकारियों ने संकेत दिया है कि पिछले सालों की समयसीमा के आधार पर नतीजे मई के दूसरे हफ्ते में जारी किए जाने की संभावना है। घोषित होने के बाद, रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होंगे:
छात्रों को सतर्क रहने और ऑनलाइन वायरल होने वाले फर्जी सर्कुलर या अनौपचारिक अपडेट के झांसे में आने से बचने की सलाह दी जाती है।