Get App

CBSE 10th Result Out: CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट भी आया, cbse.gov.in यहां करें चेक, इतने प्रतिशत छात्र हुए पास

छात्र SMS, डिजिलॉकर और UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल, 42 लाख से ज्यादा छात्र CBSE की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, जो 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं। सीबीएसई ने आधिकारिक वेबसाइट और उमंग ऐप के जरिए 13 मई दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

Shubham Sharmaअपडेटेड May 13, 2025 पर 1:56 PM
CBSE 10th Result Out: CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट भी आया,  cbse.gov.in यहां करें चेक, इतने प्रतिशत छात्र हुए पास
CBSE 10th Result 2025 Out: CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट भी आया, cbse.gov.in यहां करें चेक, इतने प्रतिशत छात्र हुए पास

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी छात्र-results.digilocker.gov.in, umang.gov.in पर देख सकते हैं। साथ ही छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, results.digilocker.gov.in पर देख सकते हैं। छात्र SMS, डिजिलॉकर और UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल, 42 लाख से ज्यादा छात्र CBSE की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, जो 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं।

सीबीएसई ने आधिकारिक वेबसाइट और उमंग ऐप के जरिए 13 मई दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। साल 2025 के लिए CBSE कक्षा 10 के रिजल्ट में कुल पासिंग पर्सेंटेज 93.66% दर्ज किया गया, जो पिछले साल के 93.60% से थोड़ा सुधार दिखाता है।

परीक्षा देने वाले 23,71,939 छात्रों में से 22,21,636 छात्र सफल हुए। देश भर में छात्रों और परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफे के बावजूद यह स्थिर प्रदर्शन है, जो लगातार शैक्षणिक परिणामों का संकेत देता है।

CBSE कक्षा 10 रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें