CBSE Board 2025 12th Result Out: आ गया 12वीं का रिजल्ट, cbse.nic.in पर तुरंत ऐसे चेक करें रिजल्ट
CBSE Board 2025 10th and 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज 12वीं क्लास के रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट – cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, और results.cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं
CBSE Board 2025 10th and 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज 12वीं क्लास के रिजल्ट जारी हो गया है।
CBSE Board 12th Result Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज 12वीं और 10वीं क्लास के रिजल्ट जारी हो गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट – cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, और results.cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यहां जानें रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं।
टॉप पर रहा त्रिवेन्द्रम
रीजन-वाइज प्रदर्शन में त्रिवेन्द्रम रीजन ने 99.79% पास प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वहीं, प्रयागराज सबसे कम पास प्रतिशत (79.53%) के साथ अंतिम स्थान पर रहा।
कक्षा 12 में भी लड़कियां आगे
कक्षा 12वीं के नतीजों में भी लड़कियां 91.64% पास प्रतिशत के साथ आगे रहीं जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.70% रहा।
कक्षा 12 का कुल पास प्रतिशत
CBSE कक्षा 12 का कुल पास प्रतिशत 87.98% दर्ज किया गया है। छात्र परिणाम results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। परिणामों में जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया, जहां 99.29% छात्र पास हुए। वहीं, स्वतंत्र स्कूलों में यह दर 87.94% रही।
दिल्ली का प्रदर्शन
दिल्ली-वेस्ट रीजन ने 95.37% और दिल्ली-ईस्ट ने 95.06% पास प्रतिशत हासिल किया, जो कि देश भर में चौथे और पांचवें स्थान पर रहा।
ऐसे करें रिजल्ट चेक – स्टेप बाय स्टेप गाइड
cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
CBSE 10th Result 2025 या CBSE 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि भरें
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट ले लें
डिजीलॉकर से रिजल्ट कैसे देखें?
डिजीलॉकर ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं
आधार नंबर से लॉगिन करें
Pull Partner Documents सेक्शन में जाएं
CBSE Board चुनें
CBSE Class 10/12 Marksheet 2025 पर क्लिक करें
रोल नंबर और पासिंग ईयर डालें
सेव करने के लिए Save to Locker पर क्लिक करें
CBSE मार्किंग सिस्टम और ग्रेडिंग
90% से ऊपर: A1 (Outstanding)
80% से 90%: A2 (Excellent)
70% से 80%: B1 (Very Good)
60% से 70%: B2 (Good)
50% से 60%: C (Above Average)
40% से 50%: D (Average)
33% से 40%: E (Fair)
33% से कम: F (Fail)
इस साल कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
इस साल 44 लाख से अधिक छात्रों ने CBSE बोर्ड परीक्षा दी है। इनमें से लगभग 24.12 लाख छात्र 10वीं और 17.88 लाख छात्र 12वीं कक्षा के हैं। पिछले साल 12वीं का पास प्रतिशत 87.98% और 10वीं का 93.60% था।
रिजल्ट में गलती हो तो क्या करें?
अगर मार्कशीट में कोई गलती हो, तो CBSE से तुरंत संपर्क करें
हेल्पलाइन: 1800-11-8002, 7669886950
ईमेल: info.cbse@gov.in
फोन नंबर: 011-22509256, 22509257, 22509258, 22509259
फेल हुए तो क्या करें?
अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल होता है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है, जो जुलाई 2025 में होने की संभावना है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों से बचें और केवल CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देखें।